Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून को ही आपातकाल लगाया था जिसे भारत के इतिहास में काला दिवस के रूप में जाना जाता है

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून को ही आपातकाल लगाया था जिसे भारत के इतिहास में काला दिवस के रूप में जाना जाता है

faridabadnews24By faridabadnews24June 26, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा : भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश धनखड़ के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा महिला मोर्चा प्रभारी आदरणीय श्रीमती संतोष यादव जी तथा भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा चौहान जी के नेतृत्व में इस दिन को भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा ने काला दिवस व आपातकाल विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश स्तर पर वर्चूअल गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें हरियाणा की सभी बहनों को, गोष्ठी के मुख्य अथिति भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं आपातकाल के प्रत्यक्ष साक्षी आदरणीय गोविंद भारद्वाज जी का सम्बोधन प्राप्त हुआ। प्राची खुराना ने सुचारु रूप से वर्चूअल गोष्ठी का संचालन किया। वर्चूअल गोष्ठी में आदरणीय गोविंद जी ने हरियाणा महिला मोर्चा की सभी बहनों को संबोधित करते बताया कि किस प्रकार 47 वर्ष पूर्व इंदिरा गांधी ने सत्ता लोलुपता में देश पर आपातकाल थोप दिया था ।इंदिरा ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए प्रेस पर सेंसरशिप, विपक्षी नेताओं को जेल व नागरिक अधिकारों को समाप्त कर मनमानी की. मौलिक अधिकारों को कुन्द कर दिया गया. लोकतंत्र बहाल करने के आंदोलन के कारण अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी ,जयप्रकाश नारायण ,मोररजी देसाई समेत कई विपक्षी नेताओं को अनेकों असहनीय यातनाएँ से गुज़ारना पड़ा।बड़ी बहन संतोष यादव ने बताया कि उक्त अवसर पर आपातकाल के विरोध लड़ाई में जिन लोगों ने भाग लिया था उनमें से अधिकतर लोगों का निधन हो गया । उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सभी बहनों ने 2 मिनट का मौन रखा और बताया कि भारतीय जनसंघ के सर्वाधिक कार्यकर्ताओं को जेल की सलाखों के भीतर 19 महीने काटना पड़ा ।

भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा बहन सुमित्रा चौहान में बताया देश के इतिहास में 25 जून 1975 का दिन लोकतंत्र पर काला दाग लेकर आया था। तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर तानाशाहीपूर्ण रवैए से राजनीतिक चेतना को कुचलकर आपातकाल लागू किया गया था। इस दौरान देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए राष्ट्र प्रेमियों ने सत्ता के हथियारों से होने वाले अनेकों कष्ट, यातनाएं, अत्याचार सहे लेकिन, संघर्ष जारी रखा। अंतत: 21 मार्च 1977 को आपातकाल समाप्त हुआ। आज की प्रदेश स्तरीय वर्चूअल गोष्ठी में हरियाणा प्रदेश महिला मोर्चा से परवीन जोशी, मीना परमार, कुसुम महाजन, मीना चौहान, रंजीता मेहता,राज राणा बलियान, प्राची खुराना, पूनम भटनागर, नेहा धवन, सुमन दहिया, सुंदरी खत्री ,गायत्री यादव , हेमलता तंवर ,राजबाला शेओरण तथा सभी ज़िला अध्यक्ष बहनों की गरिमामय उपस्थिति रहीं।

faridabadnews faridabadnews24 Former Prime Minister Indira Gandhi imposed emergency on June 25 which is known as Black Day in the history of India.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.