इंदौर : महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी सीहोद में स्थित आर एस पब्लिक स्कूल के शिक्षक ने ही गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। शिक्षक ने अपनी स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा को प्रेम पत्र थमाते हुए मिलने के लिए विवश किया लेकिन छात्रा ने धमकी के बावजूद अपने परिजनों को बता दिया और मामला सामने आते ही आक्रोशिक ग्रामीणों ने शिक्षक का मुंडन कर गांव में जुलूस निकाल दिया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना महू तहसील मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खेड़ी सीहोर की है। जहां गांव के ही एक स्कूल संचालक आर एस पब्लिक स्कूल के अपनी ही स्कूल कक्षा 8 की छात्रा को तांत्रिक क्रिया से धमकाते हुए ज़बरदस्ती हाथ में प्रेम पत्र थमाते हुए मिलने का कहा। साथ ही धमकी दी कि नही मिलने की स्तिथि में छात्रा के माता पिता को तांत्रिक क्रियाओं से जान से मार दूंगा। डरी सहमी छात्रा ने पूरा मामला अपने माता-पिता को बताया जिस पर माता पिता स्कूल शिक्षक के घर पहुंचे और बातचीत करने लगे। बात हो रही थी इसी दौरान ग्रामीणों का वहां जमघट लग गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले तो शिक्षक की जमकर पिटाई की वह उसका मुंडन कर गांव में घुमाया। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल थाना मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाना मानपुर पहुंची मामले की पूरी जांच कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
