गुरदासपुर/पाकिस्तान : एक गर्भवति महिला की उसके पूर्व पति ने गोली मार कर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे अपनी तालाकशुद्वा पत्नी का दूसरा निकाह करवाना पसंद नही था। सीमापार सूत्रों के अनुसार मृत्का जोहरेन बीबी (30) ने अपने पहले पति मकसूद निवासी नूर शाह से तालाक लेकर अपने चचेरे भाई दौलत अली निवासी थटटा पुरबाना से लगभग दो साल पहले निकाह कर लिया था। इस बात को लेकर उसका पहला पति खफा चल रहा था और जोहरेन बीबी को दूसरे पति को छोड़ देने की उसे धमकिया भी देता था। इस बात का बदला लेने के लिए मृतका के भाई शहबाज ने अपने साथियों के साथ मिल कर बाजार मे समान खरीदने के लिए आई जोहरेने की गोली मार कर हत्या कर दी। जोहरेन इस समय सात माह की गर्भवति थी।
