रेवाड़ी : आए दिन आवारा कुत्तों का आंतक बढ़ता जा रहा है जहां कुत्तों के एक झुंड ने छह साल की एक मासूम बच्ची को बुरी तरह नोंच दिया जबकि इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बरवाड़ाबास गांव में खेत पर काम कर रहे सोहन सिंह को उसकी छह साल की बेटी अमनदीप पानी देने जा रह थी। उसी समय रास्ते में 10-12 कुत्तों के झुंड़ ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह नोंच दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने कुत्तों को भगाया लेकिन तब तक कुत्तें अमनदीप को बुरी तरह नोंचकर जख्मी कर चुके थे। परिजन उपचार के लिए उसे सरकारी अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया गया। रास्ते में ही अमनदीप की मौत हो गई।
