फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] अरावली वन क्षेत्र में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर चाहर दीवारी करने के मामले में पुलिस ने एक और भू माफिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पर अवैध खनन करने का आरोप है। पिछले दिनों सीएम फ्लाइंग, वन विभाग एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान इस मामले को पकड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खनन विभाग की इंस्पेक्टर कमलेश कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पिछले दिनों नगर निगम और सीएम फ़्लाइंग की टीम के साथ श्री नारायण गौशाला की चाहर दीवारी से लगती हुई लगभग 4/5 एकड़ जमीन की हुई चाहर दीवारी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण पर पाया कि यह जमीन गांव मेवला महाराज पुर की राजस्व संपदा अरावली वन संरक्षित क्षेत्र है। जिस पर गांव मेवला महराजपुर निवासी संदीप चपराना अवैध खनन करके चाहर दीवारी बनवा रहा है। जमीन के कुछ हिस्से पर अवैध रूप से मिटी डालकर समतल करके अवैध खनन करके चाहर दीवारी की हुई है। मौके पर कुछ हिस्से में से पत्थर तोड़ कर चाहर दीवारी बनाई जा रही थी। जिससे देखने में यह पाया है कि अवैध माइनिंग की जा रही थी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
