सलारपुर रोड स्थित हरगोविंद नगर एकता विहार निवासी 4 साल 11 महीने के हितेन कौशिक काे सभी प्रदेशों की राजधानी व जिलों के नाम याद हैं। प्रदेशों के मुख्यमंत्री के नाम भी बताता है। उसे करीब 70 देशों व उनकी राजधानियों के नाम याद हैं। हितेन पूरा शिव तांडव 2 मिनट 15 सेकंड में गाकर सुना देता है। उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भेजा गया है। हितेन के पिता पंकज कौशिक गवर्नमेंट स्कूल, नई दिल्ली में गेस्ट टीचर हैं। वहीं, मां प्रीति गृहिणी हैं। पंकज ने बताया कि हितेन का दाखिला इसी साल कराया है। घर पर वे हितेन की तैयारी करवाते हैं। वह शिव तांडव के साथ हनुमान चालीसा भी जानता है।हितेन को सौरमंडल के ग्रहों की काफी जानकारी है। सभी ग्रहों के नाम के साथ ही उसे छोटे व बड़े, ठंडे व गर्म ग्रहों व पृथ्वी से दूर व पास के ग्रहों का पता है। पर्वतों, नदियों, महाद्वीपों, भारत के पड़ोसी देशों के नाम, हिंदी भाषा के व्याकरण संबंधी प्रश्न व पहाड़े आते हैं। हितेन को वे गाकर चीजों को याद करवाते हैं।
News source from : dainikbhaskar
