पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले की सत करतार कॉलोनी में एक युवती को ससुराल पक्ष ने जमकर पीटा (Beaten up by in-law). पीड़ित युवती घायल हालत में पानीपत के सामान्य अस्पताल में उपचार करवाने पहुंची. पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसने 6 माह पहले सोनू नामक युवक से प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था. युवती ने आरोप लगाए के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घसीट-घसीट कर पीटा. युवती का कहना है उसे घर से बाहर निकाल दिया गया
पीड़िता ने बताया कि 6 महीने पहले उसने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर सत करतार कॉलोनी में रहने वाले सोनू नाम के युवक से शादी की थी. लेकिन शादी के 2 महीने बाद ही युवती को उसके पति और उसके परिजनों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए दबाव डालते रहते हैं. वहीं पीड़िता और ससुराल पक्ष के बीच हुए इस विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक दूसरे को जमकर गालियां दी जा रही है
घर से बाहर निकाल दिया
पीड़िता का कहना है कि अब वो अपने पिता के घर भी नहीं जा सकती क्योंकि मर्जी के खिलाफ शादी करने की वजह से उसे बेदखल कर दिया गया है. फिलहाल युवती ने महिला थाने में शिकायत दे दी है जिसमें उसने बताया कि उसकी 6 महीने पहले सोनू नाम के युवक से शादी हुई थी और शादी के 2 महीनों बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई.पीड़िता ने बताया कि उसको हर रोज दहेज लाने के लिए परेशान किया जाता है और आज उसे पीट-पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया
पति कोई काम-धंधा नहीं करता
युवती ने बताया कि उसका पति कोई काम-धंधा नहीं करता है और वो उसे कभी फोन या फिर रूपये लाने के लिए कहता रहता है. युवती ने अपनी बहन के साथ महिला थाने में आकर शिकायत दे दी है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है
News source from : news18
