Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पति की विदेश में नौकरी, 8 महीने से थी पीहर , सुसाइड नोट में लिखा: ऐसी प्रथाएं जहां लड़कियों को जिंदा मौत मिलती है, मेरी मौत की वजह भी समाज

पति की विदेश में नौकरी, 8 महीने से थी पीहर , सुसाइड नोट में लिखा: ऐसी प्रथाएं जहां लड़कियों को जिंदा मौत मिलती है, मेरी मौत की वजह भी समाज

faridabadnews24By faridabadnews24June 30, 2021No Comments3 Mins Read

नागौर जिले के नावां थाने के ग्राम हेमपुरा में दो दिन पहले एक 21 वर्षीय शादीशुदा युवती ने कुंए में कूद कर अपनी जान दे दी थी। पति विदेश में रहता है और वह 8 महीने से पीहर में रह रही थी। अब उसकी मौत के बाद एक सुसाइड नोट वायरल हो रहा है। इस सुसाइड नोट में लिखा कि सामाजिक कुप्रथा आटा साटा ने लाखों लड़कियों की जिंदगी बरबाद कर दी है। इन प्रथाओं की वजह से लड़कियों को समाज में जिंदा मौत मिलती है और मेरी भी मौत का कारण समाज ही है। हालांकि परिवार की ओर से दी रिपोर्ट में बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है।

चाचा ने दी थी पुलिस में रिपोर्ट, मानसिक परेशानी बताई थी सुसाइड की वजह
ग्राम हेमपुरा निवासी नारुराम ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरे भाई नानूराम की पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी पुत्री सुमन की शादी भूणी में हुई थी और उसका पति विदेश रहता है। सुमन आठ महीनों से हमारे पास ही रह रही थी। सुमन को गत चार पांच दिनों से मानसिक परेशानी थी। जिसके कारण वह हमारे घर के पास के एक कुएं में गिर गई। जिसे नावां अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

यह वायरल हो रहा सुसाइड नोट, भाइयों को समाज की सोच बदलने की सौंगध
मेरा नाम सुमन चौधरी है, मुझे पता है सुसाइड करना गलत है, पर मैं सुसाइड करना चाहती हूं, मेरे मरने की मेरा परिवार नहीं, मेरे मरने की वजह पूरा समाज है,जिसने आटा साटा नाम की कुप्रथा चला रखी है। जिसके कारण लड़कियों को जिंदा मौत मिलती है। जिसमें लड़कियों को समाज के समझदार परिवार अपने लड़कों के बदले बेचते हैं। आप समाज के लोगों की नजरों में तलाक लेना गलत है, परिवार के खिलाफ शादी करना गलत है, तो फिर यह आटा साटा भी गलत है। आज इस प्रथा के कारण हजारों लड़कियों की जिंदगी और परिवार पूरे बर्बाद हो गए हैं। इस प्रथा के कारण पढ़ी-लिखी लड़कियों की जिंदगी खराब हो जाती है। इसी प्रथा के कारण 17 साल की लड़की की शादी 70 साल के लड़के से कर दी जाती है। केवल अपने स्वार्थ के कारण। मैं चाहती हूं, मेरी मौत के बाद यह मेरी बातें बनाने की जगह, मेरे परिवार वालों पर उंगली उठाने की जगह, इस प्रथा के खिलाफ आवाज उठाएं। इस प्रथा को बंद करने के लिए शुरुआत करनी होगी। मेरी हर एक भाइयों को अपनी बहन राखी की सौगंध, अपनी बहन की जिंदगी खराब करके अपना घर न बसाए। आज इस प्रथा के कारण समाज की सोच कितनी खराब हो गई है कि लड़की के पैदा होते ही तय कर लेते है कि इसके बदले किसकी शादी करानी है।

लड़की के बदले लड़की की सौदेबाजी करना होता है आटा साटा
आटा साटा एक सामाजिक कुप्रथा है। इसके तहत किसी एक लड़की की शादी के बदले ससुराल पक्ष को भी अपने घर से एक लड़की की शादी उसके पीहर पक्ष में करानी होती है। इसमें योग्यता और गुण नहीं बल्कि लड़की के बदले लड़की की सौदेबाजी होती है। वर्तमान दौर में जब लड़कियों की बेहद कमी है तो कई समाज में इसे खुले तौर पर किया जाने लगा है। इसके चलते कई पढ़ी लिखी जवान लड़कियों की शादी अनपढ़ और उम्रदराज लोगों से कर दी जाती है। जिसके चलते ऐसी कई लड़कियों की जिंदगी तबाह हो रही है।

 

 

News source from : dainikbhaskar

faridabadnews faridabadnews24 Husband's job abroad society is also the reason for my death was suffering for 8 months wrote in suicide note: Such practices where girls get death alive
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.