शहर विकास के मुद्दों को लेकर मेयर गौतम सरदाना ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सीएम ने कहा कि 20 साल या 50 साल से ज्यादा वर्षों से नगर निगम, परिषद व पालिकाओं की दुकानों के किरायेदारों को मालिकाना हक जल्द ही दिया जाएगा। इसके लिए विशेष पोर्टल बनाया गया है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। जिस पर किरायेदार 1 जुलाई से अपने आवेदन कर सकेंगे। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि पोर्टल लॉन्च कर नगर निगम, परिषद व पालिकाओं के 20 साल व उससे पुराने किरायदारों को मालिकाना हक देने के फैसले से मध्यमवर्गीय व्यापारियों को लाभ मिलेगा। ऑटो मार्केट की दुकानों की बेसमेंट को अप्रूव्ड करने के लिए बनाई गई कमेटी को जल्द से इस मामले में फैसला करने के निर्देश दिये। वहीं मुख्यमंत्री ने डेयरी प्रोजेक्ट के तहत डेयरी मालिकों को छूट देने को लेकर जल्द फैसला कर प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के आदेश दिए। सरदाना ने बताया कि तेजा मार्केट के विकास, आजाद नगर की दीवार मामले, सेंट्रल जेल को शिफ्ट करने व टीपी स्कीम में सबडिविजन नक्शे पास करने मामलों को जल्द सिरे चढ़ाने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि ऑटो मार्केट की दुकानों के सेल केस को लेकर प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
