Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कुत्ते ने काटा ताे एआरवी काेर्स के एक हफ्ते बाद लग सकेगा काेराेना का टीका

कुत्ते ने काटा ताे एआरवी काेर्स के एक हफ्ते बाद लग सकेगा काेराेना का टीका

faridabadnews24By faridabadnews24June 30, 2021No Comments4 Mins Read

कुत्ते ने काटा ताे अब एआरवी काेर्स के एक सप्ताह बाद ही काेराेना का टीका लग सकेगा। क्योंकि एक्सपर्ट बताते हैं कि दाेनाें वैक्सीन एक साथ लगने से इसका साइड इफेक्ट आ सकता है। हैरानी की बात है कि जिले में राेज करीब 46 लाेगाें काे कुत्ते काट रहे हैं। एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि सिटी में 3168 बेसहारा डाॅग शहर की गलियाें में घूम रहे हैं। पांच साल पहले स्ट्रे डाॅग्स की नसबंदी की गई थी। इसके बाद भी कुत्ताें की संख्या लगातार बढ़ रही है। जनप्रतिनिधियाें की बार-बार मांग पर भी दाेबारा से इस तरह का अभियान प्रशासन ने नहीं चलाया। वहीं एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि पिछले 6 वर्षाें में निगम केवल 33 पैट डाॅग का रजिस्ट्रेशन कर पाया है। जागाे इंडिया जागाे संस्था के प्रधान एडवाेकेट जितेंद्र आर्य का कहना है कि शहर में करीब 5 हजार पैट डाॅग हैु। मालिक काे पैट डाॅग का हर साल रजिस्ट्रेशन कराना हाेता है जिसकी फीस 500 रुपये है। अगर 5 हजार पैट डाॅग का रजिस्ट्रेशन हो ताे निगम को सालाना 25 लाख की आय हो सकती है।

जानिए क्या है नियम… पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन 7 दिन के भीतर करवाना जरूरी

जागाे इंडिया जागो संस्था के संस्थापक एडवाेकेट जितेन्द्र आर्य ने हरियाणा नगरपालिका (कुत्तों का पंजीकरण और उचित नियंत्रण) उपनियम 2005, 6 जनवरी, 2005 से लागू हुआ था। हरियाणा नगरपालिका (कुत्तों का पंजीकरण और उचित नियंत्रण) उपनियम 2005 के अनुसार नगर निगम के क्षेत्राधिकार के भीतर रखे या लाए हर कुत्ते का मालिक हर वर्ष में 1 अप्रैल को या नगरपालिका क्षेत्र में आने के सात दिनों के भीतर कुत्ते को नगर निगम / नपा के कार्यालय में फॉर्म ए भरकर पंजीकृत करवाएगा। पहली बार रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कुत्ते के मालिक को 500 रुपये बतौर फीस नगर निगम हिसार में भरनी होती है और हर वर्ष अप्रैल माह के पहले सप्ताह में कुत्ते के रजिस्ट्रेशन को रीन्यू करवाना होता है और उस रजिस्ट्रेशन की फीस 250 रुपये कार्यालय में जमा करवानी होती है।

समझिए… लाेगाें की पीड़ा, कैसे हिंसक हाेकर कुत्ते कर देते हैं हमला-

अफसरों ने नहीं सुनी, लाेगों ने सेक्टर से स्ट्रे डाॅग काे भगाया

सेक्टर 13 में दुर्गा माता मंदिर वाले ब्लाॅक में पिछले दिनाें एक कुत्ते ने कई लाेगाें काे काट लिया। सेक्टर के लाेगाें ने इस कुत्ते काे पकड़ने के लिए निगम अधिकारियाें व पशुपालन विभाग के अधिकारियाें के सामने एप्लीकेशन लगाई। मगर कुत्ते काे काबू नहीं किया गया। बाद में लाेगाें ने एकत्रित हाेकर कुत्ते काे सेक्टर से भगाना पड़ा। सेक्टरवासियाें का कहना है कि इस ब्लाॅक में बच्चाें से लेकर बूढ़ाें तक एक दर्जन से ज्यादा लाेगाें काे कुत्ते ने काट लिया था। बच्चाें काे ताे बुरी तरह से नाेच लिया था।

हिंसक हाे रहे कुत्ते, बच्चे काे काटा

जवाहर नगर निवासी माेहित ने बताया कि एक छाेटे बच्चे काे बाहर खेलते वक्त स्ट्रीट डाॅग ने बुरी तरह से काट लिया। बच्चे ने अनजाने में कुत्ते काे टच कर दिया। कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। गली में खड़े पड़ाेसी ने बड़ी मुश्किल से बच्चे काे बचाया। कुत्ते इतने हिंसक हाे गए हैं कि एकदम नाेंचने काे दाैड़ते हैं।

मॉडल टाउन में तीन लोगों को काट चुका कुत्ता

माॅडल टाउन में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि काम वाली आंटी, पत्नी व बेटे काे अलग-अलग समय में कुत्ताें ने काट लिया। छह साल का बेटा पार्क में बच्चे खेल रहा था। वापस घर अाने लगा ताे गली के कुत्ते पीछे भागने लगे। बच्चा डर गया। कुत्ते ने एक कट भी किया। बच्चा डर कर भागने लगा ताे उसका सिर पार्क की दीवार से टकरा गया। बच्चे काे फिर अस्पताल में दाखिल कर स्टीचिंग करानी पड़ी। बच्चे काे एंटी रैबिज इंजेक्शन भी लगवाना पड़ा।

कोरोना के टीकाकरण से पहले हिस्ट्री जरूर शेयर करें : डॉ. अजय

एंटी रैबीज वैक्सीन लगने के बाद काेराेना का इंजेक्शन एक सप्ताह के अंतराल में लगाया जाना चाहिए। इस दाैरान व्यक्ति काे काेराेना प्राॅटाेकाल काे अपनाना चाहिए। जब वैक्सीनेशन के लिए जाएं ताे हिस्ट्री जरूर शेयर करें, ताकि काेई परेशानी न हाे।” -डाॅ. अजय चुघ, फिजिशियन, सिविल अस्पताल।

faridabadnews faridabadnews24 If the dog bites the vaccine of Karena will be given then a week after the ARV course
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.