फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] बल्लभगढ़ के चर्चित निकिता तोमर अपहरण कांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में 1 जुलाई से होगी। बता दें कि 26 अक्टूबर 2020 को नुहू मेवात निवासी तौसीफ ने अपने दोस्त रेहान के साथ कॉलेज गेट के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने दोनों को उम्र कैद की सजा सुना चुकी है। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार की सिफारिश पर वर्ष दो हजार अट्ठारह में अपहरण कांड की जांच फिर से हुई जिसमें तौसीफ उसके पिता और चाचा को आरोपी बनाया गया है।
