फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] खोरी गांव में होने वाली तोड़फोड़ के खिलाफ बुधवार को रणनीति तैयार की जाएगी। गांव में होने वाली महापंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, जेएनयू के छात्र कन्हैया कुमार और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरमीत सिंह चढूनी जैसे दिग्गज हरियाणा सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। इसके लिए गांव में तैयारियां की गई हैं। उधर महापंचायत को लेकर पुलिस और खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। खोरी के लोग सरकार से लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपने आशियाना बचाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने की बात कह रहे हैं। इसी को लेकर बुधवार को खोरी के अंबेडकर पार्क में महापंचायत हो रही है। मजदूर आवास संघर्ष समिति की ओर से यह महापंचायत बुलाई गई है। इसमें कई दिग्गज आकर खोरी के लोगों को अपना समर्थन देंगे। गांव के लोगों को किसानों का भी समर्थन मिलने की उम्मीद है। किसान नेता व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमीत सिंह और जेएनयू छात्र कन्हैया कुमार और मेधा पाटकर एक मंच से सरकार के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकने के लिए बिगुल फूंकेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
