लोगों की सुविधा को देखते आज से कई ट्रेनें पटरी पर दौडे़ंगी। रेलवे आज से आरक्षित ट्रेन के साथ कई अनारक्षित मेल व एक्सप्रेस ट्रेन भी चला रहा है। हालांकि यह सभी ट्रेन विशेष श्रेणी की होंगी। आरक्षित ट्रेनों के साथ अब लोकल ट्रेन भी पटरी पर अब दौड़ा शुरू करेगी। दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य जगहों की पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी पर दौड़ेंगी। इससे दिल्ली-NCR के लोगों को काफी राहत होगी। रेलवे के मुताबिक आज से प्रतापगढ़ जंक्शन-वाराणसी के बीच ट्रेन हर रोज अगले आदेश तक चलेगी। इसी तरह फैजाबाद-लखनऊ-फैजाबाद, बरेली-दिल्ली जंक्शन-बरेली, बालामऊ जंक्शन-शाहजहांपुर जंक्शन-बालामऊ, फिरोजपुर छावनी-लुधियाना-फिरोजपुर जंक्शन, नंगल डेम-दौलतपुर चैक-नंगल डेम, लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ, अंबाला-लुधियाना-अंबाला, सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर, मुरादाबाद-सहारनपुर-मुरादाबाद चलेगी।
