भाटला के सामाजिक बहिष्कार प्रकरण में सबसे पहले दर्ज मुकदमे में गवाहियों को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने एसपी को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। मुकदमे में तत्कालीन पुलिस अधिकारियों पर किशोर न्यायालय में झूठी गवाही देने के आरोप हैं। आयोग को भेजी शिकायत में कुलदीप भाटला ने कहा कि 15 जून 2017 को भाटला के सार्वजनिक हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर उनसे मारपीट की गई थी। जांच करने वाले डीएसपी नरेंद्र कादियान, इंस्पेक्टर उदयभान गोदारा व एएसआई धर्मपाल ने केस की अंतिम जांच रिपोर्ट में जातीय उत्पीड़न की बात मानी थी। केस में एससी-एसटी एक्ट लगाया गया था, लेकिन कोर्ट में गवाही के दौरान तीनों पुलिस फाइल के अपने आधिकारिक बयानों से मुकर गए। बयान दिया कि अनुसूचित जाति के साथ अत्याचार संबंधी कोई बात सामने नहीं आई और कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
