Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों को जल्द ईडब्ल्यूएस श्रेणी के बच्चों के दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों को जल्द ईडब्ल्यूएस श्रेणी के बच्चों के दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

faridabadnews24By faridabadnews24July 1, 2021No Comments3 Mins Read

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में इस बार नए सत्र में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत लगभग 32500 बच्चों को दाखिला मिलेगा। यह जानकारी मंगलवार को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने पीटीएम की घोषणा करने के दौरान दी। सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत सभी प्राइवेट स्कूलों को अपने स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के दौरान कुल सीटों का 25 फीसदी आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षित रखना होता है। दिल्ली सरकार ड्रा के द्वारा इन आरक्षित सीटों पर स्टूडेंट्स का चयन करती है। उपमुख्यमंत्री ने साझा किया कि इस साल भी लगभग 32500 बच्चों को ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिले के लिए चयनित किया गया है और उनके नाम स्कूलों को भेज दिया गया है।

एडमिशन अटके, स्कूलों का खुलना अभी तय नहीं

सिसोदिया ने कहा स्कूल पहले सामान्य श्रेणी के 3 बच्चों का एडमिशन करते है उसके बाद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1 बच्चे का एडमिशन होता है। लेकिन कोरोना की इस विषम परिस्थितियों में स्कूलों में सामान्य श्रेणी के एडमिशन पूरे नहीं हो पाए है जिसकी वजह से स्कूल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के बच्चों को दाखिला देने से मना कर रहे है।

सिसोदिया ने प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द ईडब्ल्यूएस श्रेणी में चयनित बच्चों के दाखिलों की प्रक्रिया पूरी करे। दिल्ली सरकार इन स्कूलों को ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिले पर फीस व अन्य शुल्क के रूप में प्रति बच्चा प्रतिमाह 2260 रुपये देती है।

सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के कारण स्कूलों का खुलना अभी तय नहीं है। स्कूल बंद होने और बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई होने के कारण पेरेंट्स की भी भूमिका बदलती जा रही है। इसलिए ये निर्णय लिया गया है कि कोविड संबंधी सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए 19 जुलाई से 31 जुलाई के बीच दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में एक स्पेशल पीटीएम का आयोजन किया जाएगा और अभिभावकों को बच्चों की आगे की पढ़ाई और कोरोना काल में पेरेंटिंग से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कक्षा 6 के लिए जॉइंट पीटीएम का आयोजन किया जाएगा।

हर साल लगभग 1.5 लाख बच्चे लेते है दाखिला

हर साल लगभग 1.5 लाख बच्चे प्लान एडमिशन के तहत एमसीडी स्कूलों से दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 6 में दाखिला लेते है। ये पीटीएम इन बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि कक्षा 6 के लिए होने वाले पीटीएम में एमसीडी स्कूलों के कक्षा 5 में पढ़ाने वाले शिक्षक भी शामिल होंगे क्योंकि ये बच्चों को पिछले 5 सालों से जानते है।

Delhi government directs private schools to complete the admission process of EWS category children soon faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.