फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों आदि के कार्यालयों में अप्रेंटिस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे आईटीआई पास उम्मीदवारों से को बेहतर मौका मिला है। विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिपइंडिया डौट ओआरजी पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उम्मीदवार हरियाणा का स्थाई निवासी होना जरूरी है। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे पोर्टल पर स्वयं का रजिस्ट्रेशन करते समय अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अपना आधार नंबर सही दर्ज करें क्योंकि पोर्टल द्वारा सभी निर्देश व सूचना उम्मीदवार की ईमेल या मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अपने नजदीकी राजकीय आईटीआई में किसी भी कार्य दिवस को संपर्क कर सकेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
