केरल और छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए केंद्र ने वहां विशेषज्ञों की टीम भेजी है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में संक्रमण कम होते ही पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। दरअसल, 12 जिलाें में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य सरकार ने 6 जिलों में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषदाें में वार्ड पुनर्गठन व आरक्षण की रिपाेर्ट राज्य निर्वाचन आयोग काे भेज भी दी है। शेष 6 में से 5 जिलों में की रिपोर्ट भी जल्द भेज दी जाएगी। दाैसा के लिए 5 जुलाई तक का समय दे दिया गया है। ऐसे में आसार हैं कि संक्रमण कम रहा तो जल्द चुनाव का ऐलान हो जाएगा।
जनवरी 2020 में होने थे ये चुनाव, पहले कोर्ट के विवाद में अटके, अब कोरोना के कारण टले
जयपुर सहित 12 जिलों में जनवरी 2020 में पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव होने थे, लेकिन नए परिसीमन विवाद और नई नगरपालिकाओं के विवाद के चलते मामला कोर्ट में उलझा हुआ था। इस वजह से आयोग इस समय अवधि में चुनाव नहीं करवा सका। इसके बाद कोराेना के चुनाव टाले गए थे। तब से प्रशासक यहां काम देख रहे हैं।
उधर राज्य निर्वाचन आयोग ने 21 जिलाें में पंचायताें में उप चुनाव कराने काे लेकर भी मतदाता सूचियाें के पुनर्निरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इन 6 जिलों की रिपोर्ट भेजी
जयपुर, जोधपुर भरतपुर, सिरोही स.माधोपुर और गंगानगर की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग काे पहुंच चुकी है। वहीं बारां अलवर, धाैलपुर, काेटा और कराैली की रिपाेर्ट आयोग काे जारी हाेना शेष है, जाे किसी भी समय आयोग तक भेज दी जाएगी। माना जा रहा है कि दाैसा की रिपाेर्ट इस महीने के दूसरे हफ्ते तक आयोग काे भेजी जा सकती है।
