एक व्यवसायी के बेटे को ऑनलाइन एप पर युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। डेटिंग एप पर उसे मुम्बई गर्ल मिली। पहले सामान्य बातचीत हुई इसके बाद मुम्बई गर्ल ने अश्लील बातें शुरू कर दी। व्यवसायी के बेटे को बातों में मजा आया। इसके बाद युवती ने उसकी चैट और वीडियो कॉलिंग को एडिट कर अश्लील रूप दे दिया। अब युवती व्यवसायी के बेटे को ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी दे रही है। घटना मुरार के एमएच रोड पर 15 दिन से पहले से अभी तक की है। परेशान होकर युवक ने पुलिस कप्तान ग्वालियर के दफ्तर में आवेदन देकर शिकायत की है। व्यापारी के बेटे का कहना है कि उसने कुछ किया ही नहीं है। इसके बाद भी उसे युवती के साथी धमका रहे हैं।
मुरार के एमएच रोड निवासी किराना व्यवसायी का 22 साल का बेटा 15 दिन पहले एक दोस्त के कहने पर डेटिंग एप डाउनलोड किया था। डेटिंग एप पर युवक ने जैसे ही अपना प्रोफाइल अपलोड किया तो उनको कई लड़कियों से दोस्ती के ऑफर आने लगे। इसके बाद एक मुम्बई गर्ल ने उनको दोस्ती का ऑफर दिया। यह लड़की बिल्कुल वैसी ही थी जैसीयुवक ने कभी गर्लफ्रेंड के रूप में चाही थी। तत्काल व्यापारी के बेटे ने दोस्ती स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों के बीच चैट शुरू हो गई। 2 से 3 दिन बाद युवती ने अश्लील चैट शुरू कर दी। युवक को भी बात करने में मचा आने लगा। इसके बाद अभी 5 दिन पहले युवती ने वीडियो कॉलिंग की। जिस पर करीब 2 मिनट तक बात की। इस दौरान युवती ने अपने कुछ अंगों का प्रदर्शन किया। साथ ही व्यापारी के बेटे से भी ऐसा करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस घटना के अगले दिन व्यापारी बेटे को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच से बोल रहे हैं। उसको धमकाया कि तुमने एक युवती से अश्लील वीडियो कॉलिंग चैट की है। युवती ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। इस पर व्यापारी का बेटा घबरा गया। युवक ने एक वीडियो भेजा जिसमें वह कॉलिंग के दौरान गलत हरकत कर रहा है, इनसाइड में युवती दिख रही है। उसके वीडियो को एडिट किया गया था। इसे देखकर वह घबरा गया।
अब कर रहे ब्लैकमेल, मांग रहे 20 हजार रुपए
अब व्यवसायी बेटे के पास लगातार कॉल आ रहे हैं। कभी दिल्ली क्राइम ब्रांच के नाम से कभी युवती के रिश्तेदारों के नाम से। सभी उसे बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। बदले में पूरे मामले में समझौता कराने के लिए 20 हजार रुपए मांग रहे हैं।वह परेशान हो गया है। परेशान होकर व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस में की है।
