मथुरा में आज जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और रालोद ने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा से किशन सिंह चौधरी और रालोद से राजेंद्र सिंह सिकरवार चुनाव मैदान में हैं। रालोद और भाजपा के बीच टक्कर हैं। अन्य दल चुनाव नहीं लड़ रहे। जिले में कुल 33 जिला पंचायत सदस्य हैं। मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो । इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 33 सदस्य मतदान करेंगे। मतदान स्थल के पास के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि कचहरी के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था की कमान गजिस्टर्ड अधिकारी संभालेंगे। कचहरी के आसपास अलग घेरा होगा। वहीं कचहरी की तरफ आने वाले रास्तों पर बैरियर लगाए जाएंगे। जिन पर बड़ी संख्या में रक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।
सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगरानी
मतदान प्रक्रिया के दौरान कोई असमाजिक तत्व माहौल खराब न करे। इसके लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा एलआईयू और सादा कपड़ों में स्पेशल पुलिस कर्मी तैनात रखेंगे। एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कौन छुएगा बहुमत का आंकड़ा
कचहरी परिसर स्थित जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में 11 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान से पूर्व सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है । जिला अधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न होगा। किसी भी सदस्य को मतदान में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
जिला पंचायत के आंकड़े
जिला पंचायत में कुल 33 सदस्य हैं। जिसमें 8 सदस्य भाजपा के 8 राष्ट्रीय लोकदल के 13 बहुजन समाज पार्टी के व 4 निर्दलीय हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने किशन चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है तो राष्ट्रीय लोकदल ने राजेन्द्र सिकरवार को अपना प्रत्याशी बनाया हैं।
