फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी यशपाल यादव ने बताया कि जिला परिषद के वार्डों का आरक्षण ड्रा आफ लॉट के माध्यम से किया जाएगा। यह ड्रा 12 जुलाई को सुबह 10:30 बजे लघु सचिवालय के कमरा नम्बर 106 में निकाला जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद के वार्डों का आरक्षण ड्रा हरियाणा पंचायती राज (निर्वाचन) संशोधित नियमावली 2021 के नियम 5 में किए गए प्रावधान के अनुसार वार्डों में से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति महिलाओं व सामान्य जाति की महिलाओं की सीटों के लिए भी निकाला जाएगा।
