गैंगस्टर से सामाजिक कार्यकर्ता बने लक्खा सिधाना की गिरफ्तारी पर तीस हजारी कोर्ट ने 20 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है। यानी फिलहाल उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं है। पिछले काफी समय से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है, लेकिन उसके द्वारा दो दिन पहले ही दिल्ली स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचकर पूछताछ में शामिल होने की वजह से कोर्ट ने भी थोड़ी सी राहत देते हुए उसकी गिरफ्तारी पर 20 जुलाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक लाख रुपए के इनामी आरोपी लख्खा की तरफ से बताया गया कि वो दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की तफ्तीश के दौरान हर संभव मदद कर रहा है। किसान आंदोलन लगातार चल रहा है।
