शहर की एक महिला का अपहरण कर उसके साथ प्रदेश में कई हाेटलाें में दुष्कर्म तथा मारपीट के आराेपी कांस्टेबल अजयपाल भाकल काे गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज हाेने के बाद खुद ही औद्याेगिक क्षेत्र थाने में पहुंच गया। एसपी कालूराम रावत ने कांस्टेबल काे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। काेर्ट ने रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि एक बच्चे की मां पीड़िता परिजनों के साथ रहती है। बीते दिनाें उसका पड़ोसियों से नाली काे लेकर विवाद हाे गया था। इस दाैरान चेतक सिग्मा में तैनात कांस्टेबल अजयपाल भाकल ने मदद करने का झांसा देते हुए वह मोबाइल नम्बर ले लिए और दोस्ती कर ली। शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पीड़िता की मां ने 13 जून काे औद्याेगिक क्षेत्र थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। लगातार हाे रही अपने साथ मारपीट के बाद पीड़िता ने सुमेरपुर होटल में कांस्टेबल के कुछ देर के लिए बाहर जाता देखकर उसने पुलिस को कॉल कर आपबीती बताई। इस पर पुलिस ने शनिवार रात काे होटल में पहुंचकर उसे दस्तयाब कर लिया था। बाद में कांस्टेबल वहां से फरार हाे गया था।
महिला के एक संतान, पति पर दहेज प्रताड़ना का केस
पीड़िता के अलावा कांस्टेबल भी शादीशुदा है। महिला की शादी करीब 17 साल पहले हुई थी। उसकी एक संतान है। पति से अनबन हाेने के कारण वह काफी समय से अपने पीहर में ही रह रही है। पति समेत ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ उसने दहेज प्रताड़ना का मामला महिला थाने में दर्ज करवा रखा है।
कांस्टेबल चल रहा था गैर हाजिर
आसोप जोधपुर निवासी आरोपी कांस्टेबल अजयपाल भाकल (25) पुत्र बाबूलाल भाकल की 18 दिसम्बर 2015 को प्रथम नियुक्ति पाली में हुई थी। 19 मई 2021 से आरोपी कांस्टेबल गैर हाजिर चल रहा हैं। इसको लेकर उसको कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन एक बार भी उसने जवाब नहीं दिया।
