कैंट-सिटी में बिजली संकट जारी है। शुक्रवार रात तेज हवाएं चलने व शनिवार काे गर्मी के कारण कैंट व सिटी की कई काॅलाेनियाें में बिजली प्रभावित रही। बिजली निगम के पास 1 मिनट में 10 से ज्यादा शिकायतें पहुंच रही हैं। कैंट के महेश नगर, कबीर नगर, रामपुर फीडर के क्षेत्र में सुबह से शाम तक बिजली प्रभावित रही। वहीं सिटी में भी कई काॅलाेनियाें में बिजली नहीं आई। जिससे गर्मी में बिजली व पानी न आने से लाेगाें काे ज्यादा परेशानी रही। जिले से 1 जुलाई काे 1779, 2 जुलाई काे 1331 शिकायतें निगम के पास पहुंचीं। शनिवार 3 जुलाई काे शाम 4 बजे तक अम्बाला कैंट की 626 व सिटी की 496 शिकायतें निगम के पास आईं। 2020 में अम्बाला सर्कल में पंचकूला भी शामिल था, मगर अबकी बार पंचकूला अलग हाे गया। नारायणगढ़ अम्बाला जिले में शामिल किया गया है। 2020 में सीजन की अधिकतम खपत 127.69 लाख यूनिट पहुंच गई थी। मगर अबकी बार पंचकूला न हाेने से इतनी खपत नहीं हाेगी।
सिटी के इन एरिया में प्रभावित रही बिजली
सिटी में काकरू, सुलतानपुर, गुरुनानक नगर जड़ाैत राेड, जगाधरी गेट पालिका विहार, रामनगर, काजीवाड़ा, पटेल राेड, हरि पैलेस राेड, कैथ माजरी, चार नंबर चाैकी के आसपास एरिया, सपाटू राेड, जग्गी काॅलाेनी फेस 2, क्लाॅथ मार्केट, काेर्ट राेड, नसीरपुर का कुछ एरिया, सिंघावाला का कुछ एरिया, सरस्वती काॅलाेनी, तंबाकू फैक्ट्री के अासपास, घास मंडी, न्यू सब्जी मंडी का एरिया, अशाेक विहार, नावल्टी चाैक, नावल्टी राेड, जाेगीवाड़ा में बिजली प्रभावित रही।
कैंट के इन एरिया में रही दिक्कत
कैंट क्षेत्र में बब्याल सब डिविजन के 11केवी महेश नगर, कबीर नगर, रामपुर फीडर के एरिया में सुबह 11 से शाम 6 बजे तक बिजली प्रभावित रही। एरिया ओवरलाेड हाेने के कारण बंद रहे। शनिवार दाेपहर में गर्मी बढ़ने से लाे वाेल्टेज, फ्यूज व जंपर उड़ने की समस्या ज्यादा रही।
