प्रदेश में ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ के तहत लॉकडाउन एक सप्ताह यानी 12 जुलाई की सुबह 5 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कुछ मामलों में छूट भी दी गई है। आर्मी और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की परीक्षाओं के लिए मंजूरी दी गई है। हालांकि, स्वीमिंग पूल और स्पा सेंटर फिलहाल बंद रहेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने रविवार को लॉकडाउन की नई गाइडलाइंस में कहा है कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को 5 से 20 जुलाई तक परीक्षाएं कराने की अनुमति दी है। ये परीक्षाएं कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत ही होंगी। हिसार में आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस को भी परीक्षा कराने की अनुमति दी है। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस की ओर से कॉमन एंट्रेंस टेस्ट कराया जाना है।
