बेटे की होम ट्यूटर से शादी रचाने की कोशिश करने वाले डाॅक्टर जितेंद्र पिंडोरिया के बेटे यशवंत की मौत नए तथ्य सामने आए हैं। डॉक्टर के बेटे ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। यह बंदूक उसके रिश्तेदार ने छिपा कर रखी थी। पुलिस ने उसी मामले में रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। खुड़ैल सीएसपी अजय वाजपाई थाना प्रभारी महेंद्रसिंह भदौ रिया के अनुसार आरोपी का नाम सूरज उर्फ सुजीत पिता सावरसिंह कनेर निवासी पीएससी कम्पेल थाना खुडैल है। दरअसल पिछले माह यशवंत पिता जितेंद्र नामक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार वालों ने ताबड़तोड़ उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। उसने जिस बंदूक से खुद को गोली मारी थी, पुलिस उस हथियार को ढूंढ रही थी। जो सूरज के पास से मिली है।अब पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। कम्पेल निवासी 17 वर्षीय यशवंत की मौत के मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों से पूछताछ की है। मौके पर दो बुलेट के खोल और आत्महत्या कारण तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस माता पिता के बीच विवाद डॉक्टर का प्रेम प्रसंग और व्यापारिक लेन-देन जैसे कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वही परिवार के बयानों के साथ पुलिस तकनीकी सहायता की ले रही है जिसमें डॉ जितेंद्र के जब तुम मोबाइल की रिकॉर्डिंग में यह सामने आया कि यशवंत की मौत के तुरंत बाद उन्हें अपनी प्रेमिका लक्ष्मी प्रिया को फोन कर कहा था। कि जितेंद्र चले गया जिस पर लक्ष्मीप्रिया ने खुशी जाहिर की थी और टीचर ने कहा था अब तो मजा आ गया। लेकिन जितेंद्र ने जैसे ही कहा कि यशवंत की मौत हो गई यह सुनते ही लक्ष्मीप्रिया चुप हो गई थी।
बिंदुओं पर जांच
डॉक्टर की पत्नी के बयान लेने के साथ उसकी बेटी से पूछताछ हुई। अभी दोनों से खास जानकारी नहीं मिली। अफसरों ने कहा तीन बिंदुओं पर जांच चल रही है। पहला- बेटा महंगी पिस्टल कहां से लाया? दूसरा- घटनास्थल पर दो खोल मिले, वो कैसे चले, अभी दूसरी बार गोली चलने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। तीसरा- आखिर यशवंत को गोली लगी कहां। इसकी पुष्टि अस्थि की जांच में होगी। गौरतलब है कि 15 दिन पहले भंवरकुआं थाना क्षेत्र में डॉक्टर जितेंद्र दूसरी शादी के दौरान पकड़ा गए थे और कुछ दिन बाद डॉ जितेंद्र के पिता की मौत हो गई थी और कुछ दिन बाद ही डॉक्टर के बेटे यशवंत ने गोली मारकर आत्महत्या की थी। पुलिस मामले की गुत्सुथी लझाने में लगी हुई है।
