Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस Couple के मजाक ने मिनटों में पलट दिया सारा खेल, जान उड़ जाएंगे आपके भी होश

इस Couple के मजाक ने मिनटों में पलट दिया सारा खेल, जान उड़ जाएंगे आपके भी होश

faridabadnews24By faridabadnews24July 7, 2021No Comments2 Mins Read

मोगा : कभी -कभी मजाक इतना महंगा पड़ सकता है कि इंसान कभी सोच नहीं सकता। ताजा मामला मोगा जिले के गांव वैरोके का सामने आया है, जहां पति -पत्नी आपस में एक -दूसरे के साथ मजाक-मजाक में पूछ बैठे कि वह एक-दूसरे के लिए क्या कर सकते हैं और बातों-बातों में चूहे मारने की दवा भी दोनों निगल गए। दोनों की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मोगा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पत्नी की मौत हो गई जबकि पति अभी भी अस्पताल में दाख़िल है। पुलिस ने मृतका की लाश को कब्ज़े में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इन दोनों की एक साल की बेटी भी है।

थाना समालसर के ए.एस.आई. राज सिंह ने बताया कि जिला फरीदकोट के गांव ढिल्लवां निवासी सिमरनजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने अपनी बेटी मनप्रीत कौर का विवाह लगभग 5 साल पहले थाना समालसर के गांव वैरोके से हरजिन्दर सिंह के साथ किया था। विवाह के बाद उनकी बेटी ने एक लड़की को जन्म दिया जो कि 1 साल की है। 4 जुलाई को उसकी बेटी मनप्रीत कौर और दामाद हरजिन्दर सिंह घर में बैठे आपस में बातें कर रहे थे और एक -दूसरे के साथ मज़ाक कर रहे थे।

इतने में बेटी ने दामाद से पूछा कि वह उसके लिए क्या कर सकता है। इसके बाद मज़ाक में पति -पत्नी ने 2 गिलासों में कोल्ड ड्रिंक डाली और चूहे मारने की दवा डालकर पी गए। इसके बाद दोनों की सेहत ख़राब होने पर उन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां सोमवार की शाम उसकी बेटी मनप्रीत कौर की मौत हो गई, जबकि उनका दामाद अभी भी अस्पताल में दाख़िल है। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए लाश परिजनों के हवाले कर दी गई है।

faridabadnews faridabadnews24 The joke of this couple turned the whole game in minutes your senses will fly away
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.