पानीपत : हरियाणा के पानीपत में लव जिहाद का मामला सामने आया है. शादीशुदा मुस्लिम समाज के लड़के ने फेसबुक पर गुलाब के नाम से आईडी बनाई हुई थी. गुलाब लड़की की मंगनी पर मिले गहने और 12 हजार रुपये के साथ ही लड़की को लेकर भाग गया. लड़की की 6 दिन बाद शादी होने वाली थी. गुलाब ने लड़की के पिता को धमकी दी थी कि लड़की की शादी नही होने दूंगा लड़की के पिता ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को बेटी की मंगनी की थी व उसकी 14 तारीख को शादी होनी थी. इस बीच हमारे पड़ोस में एक मुस्लिम समाज का लड़का रहता है, उसके साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था. तब उसने धमकी दी थी कि तुम्हारी लड़की की शादी नहीं होने दूंगा. उन्होंने बताया कि लड़की की शादी होने से पहले उसे बहला-फुसलाकर ले गया है. लड़की के पिता ने बताया कि मंगनी में जो गहने ₹12000 मिले थे वह भी साथ लेकर फरार हो गया है. उन्होंने कहा कि लड़की कुछ दिन पहले दवाई लेने गई थी और फिर वापस नहीं आई. उन्होंने कहा कि पुलिस में शिकायत दे दी है वहीं लड़की की मां ने कहा कि दवाई लेने गई थी और वापस नहीं आई. लड़की की मां रोते हुए बोली कि मुझे कोई बता दे कि मेरी बेटी कहां और मुझे वापस ला दे. वहीं इस पूरे मामले में डीएसपी सतीश ने कहा कि शिकायत आई थी कि एक लड़का लड़की को लेकर भाग गया है. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि लड़का पहले से ही शादीशुदा है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. लेकिन कुछ दिन बाद लड़की की शादी थी व लड़के का नाम गुलाब है. उन्होंने कहा कि जांच में ही पता चलेगा वह किस समुदाय से है. बताया जा रहा है उसका पहले एक लड़का था जोकि अब इस दुनिया में नहीं है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
