Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर इस्तेमाल करने वाले विवादित एप के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर इस्तेमाल करने वाले विवादित एप के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

faridabadnews24By faridabadnews24July 9, 2021No Comments2 Mins Read

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को विवादित मोबाइल एप ‘सुल्ली डील’ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इस एप पर महिलाओं की फोटोज का इस्तेमाल बिना उनकी जानकारी के किया जा रहा था। अब दिल्ली पुलिस इस मामले की पड़ताल करेगी। इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया था और इसे गंभीर साइबर अपराध करार दिया था। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार महिला मुस्लिमों की तस्वीरें और अन्य जानकारियों का इस्तेमाल करना कानून का उल्लंघन है।क्या है पूरा मामला: पिछले रविवार को ओपन सोर्स के माध्यम से एक मोबाइल एप ‘सुल्ली डील’ बनाया गया, जहां सोशल मीडिया से उठाई गई मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था। बताते चलें कि सुल्ली मुस्लिम महिलाओं के लिए इस्तेमाल होने वाले अपमानजनक शब्द माना जाता है। इस ऐप में 80 से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें, उनके नाम और ट्विटर हैंडल की जानकारी साझा की गई, साथ ही शीर्षक दिया गया, ‘फाइंड योर सुल्ली’. जिस पर क्लिक करने के साथ ही महिला की तस्वीर, नाम और हैंडल की जानकारी यूजर के साथ साझा की जा रही थी।इस एप को होस्टिंग प्लेटफॉर्म गिटहब पर बनाया गया था, जिसे सोमवार को हटा दिया गया। मामले पर गिटहब की सफाई भी सामने आई है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिटहब ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि गिटहब की पॉलिसी प्रताड़ना, भेदभाव और हिंसा के खिलाफ है। इस एप पर जिन मुस्लिम महिलाओं की जानकारी को सार्वजनिक किया गया है, वह खासी आहत नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि ऐप के हट जाने से राहत जरूर है लेकिन यह जांच का विषय है कि कौन हमारी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहा है।मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले की जांच में मुंबई पुलिस भी जुट गई है। मुंबई पुलिस ने ट्विटर इंडिया से ऐप बनाने वाले और इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों की जानकारी मांगी है। साथ ही गिटहब से आईपी एड्रेस, लोकेशन और एप की तारीख की जानकारी भी मांगी है। साथ ही एप बनाने वाले यूजर का इमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर भी मांगा है।

Delhi Police registers FIR against controversial app that used pictures of Muslim women faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.