नई दिल्ली : तेल कंपनियों ने शुक्रवार को लोगों को राहत दी है, उसने आज पेट्रोल -डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं, जबकि गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोत्तरी और डीजल के रेट में 9 पैसे का इजाफा हुआ था। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं।
4 मई से अब तक 38 बार पेट्रोल के दाम बढ़े
गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 38 बार पेट्रोल और 36 बार डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। जुलाई महीने में अब तक 5 दिन पेट्रोल के दाम बढ़ चुके हैं। बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। गौरतलब है कि 4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में 10.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 08.89 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
