गुरदासपुर : जिला गुरदासपुर के गांव सरफकोट में एक दिल दहला देने वाली घटना आया है। गांव सरफकोट में रहने वाले एक पति ने अपनी ही पत्नी का कत्ल कर दिया और उसकी लाश को खुर्द -बुर्द करने की कोशिश की। पति ने कत्ल करने के बाद पत्नी की लाश को गोबर गैस प्लांट के गटर में फैंक दिया और उसके बाद ख़ुद ही पत्नी के लापता होने का सोशल मीडिया पर प्रचार कर दिया। इस मामले के बारे में जब पुलिस को पता लगा तो पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच गई। इस मामले की जांच करने के बाद सारी सच्चाई सामने आ गई और पुलिस ने मृतक की लाश को कब्ज़े में लेकर उसके पति समेत 3 और लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।
जाने क्या है पूरा मामला
पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के अधीन पड़ते पुलिस थाना इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव सरफकोट के रहने वाली जतिन्दर कौर (45) की मृतक लाश गोबर गैस प्लांट में मिली है। मौके पर जाकर जब देखा गया तो मृतक के परिवार ने महिला की लाश को गटर में से खुद ही बाहर निकाल लिया था। पुलिस अधकारी ने बताया कि मृतक जतिन्दर कौर के पति जसविन्दर सिंह ने ख़ुद पहले अपनी पत्नी का कत्ल किया। उसने पत्नी की लाश को खुर्द -बुर्द करने उसे गोबर गैस प्लांट के गटर में फैंक दिया और बाद में आप ही उसकी गुंमशुदगी बारे सोशल मीडिया पर मैसज डाल दिया। कत्ल के मामले के संबंध में पुलिस ने मृतक की लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। दूसरी तरफ़ पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर पति जसविन्दर सिंह सहित 3 लोगों के खिलाफ 302, 34 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है
