Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बेरोजगारों ने अर्धनग्न होकर किया हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन : डा सुशील गुप्ता

बेरोजगारों ने अर्धनग्न होकर किया हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन : डा सुशील गुप्ता

faridabadnews24By faridabadnews24July 9, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा में बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी की युवा विंग ने प्रदेश भर की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों मंे जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवाओं ने अर्धनग्न होकर सरकार को जगाने का काम किया। आम आदमी पार्टी के सहप्रभारी व सांसद डा सुशील गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश व केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और फैसलों के कारण बेरोजगारी में बेतहाशा इजाफा हुआ है। महंगाई तो पहले से ही चरम पर थी और आज इस बढती बेरोजगारी ने आग में घी डालने का काम किया है। लोगों के पास खाने तक के पैसे नहीं है और सरकार लगातार महंगाई बढाकर जनता की कमर तोडने का काम कर रही है। बेरोजगारी के कारण प्रदेश का युवा सड़को पर उतरने के लिए मजबूर हुए है। डा गुप्ता ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बेराजगार युवाओं से नौकरी के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 रूपए फीस रखी है। ऐसे में गरीब बेरोजगार 500 रूपए कहां से लाकर जमा करवाएगां। इस वन-टाईम रजिस्ट्रेशन के नाम पर सरकार ने करोड़ो रूपए इक्टठें कर लिए है। वो भी तब जब आम आदमी को दो वक्त की रोटी खाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

पार्टी की युवा विंग ने बेरोजगारी पर हरियाणा सरकार के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन के साथ केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। उन्होंने आगे कहा कि देश प्रदेश में केन्द्र की भाजपा सरकार ने वादा किया था कि वह प्रत्येक वर्ष 2 करोड लोगों को रोजगार उपलब्ध करायेंगे। अगर हम हरियाणा की ही बात करें तो, प्रदेश में रोजगार की हालत चिंताजनक है। आज का युवा डिग्री लेकर सडकों पर घूम रहा है। उसके पास रोजी-रोटी कमाने के लिए कोई धंधा नहीं है और हाथ में कटोरा थामने के लिए मजबूर कर दिया है। ऐसे में वह अपराध की तरफ भी बढ रहा है, नतीजन अपराधों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं हजारों की संख्या में युवा आईआईटी, टीचर, इंजीनियरिंग, पीएचडी की डिग्री लिए हुए है।

आकंड़ो के अनुसार मई में जहां शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 14.7 फीसदी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में यह 10.6 फीसदी है। जहां तक राज्यों की बात है तो एक समय में औद्योगिक हब कहा जाने वाला हरियाणा आज बेरोजगारी में नंबर एक पर आ गया है। सीएमआईइ की रिपोर्ट के अनुसार सभी राज्यों में हरियाणा बेरोजगारी के मामले में सबसे आगे है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में बेरोजगारी दर 35 फीसदी हो चुकी है और बेरोजगारी के मामले में हरियाणा पूरे हिंदुस्तान में नंबर एक पर आ गया है। उन्होंने बताया कि युवा ने सरकार से, ‘बेरोजगार युवा करें पुकार, कहां गया मेरा रोजगार’ लाखो पद खाली है, पर युवाओं में बेराजगारी है आदि नारे लगाए तथा कमीज उतारकर अपना विरोध सरकार से किया, ताकि गूंगी बहरी सरकार युवाओं की बातों को सुन सके। पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने सरकार पूछा कि कोरोना काल में ना जाने कितनी कंपनियां बंद हो गई। जिसके चलते लाखों करोड़ों युवाओं की नौकरियां छिन जाने के चलते बेरोजगार हो गया है। जिससे युवा डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं,बेरोजगार के कारण लोग आत्महत्या के मामले दिन रोज बढ़ रहे हैं। पार्टी की युवा टीम ने पंचकुला, अंबाला, रोहतक, जींद, झज्जर, गुरूग्राम, रेवाडी, पटौदी, यमुनानगर, पानीपत, कुरूक्षेत्र, सोनीपत, सिरसा, हांसी, हिसार, कैथल, भिवानी, फरीदाबाद, होडल, करनाल, निलोखेडी, नारायण गढ आदि सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

faridabadnews faridabadnews24 Unemployed protested vigorously against Haryana government by being half-naked: Dr. Sushil Gupta
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.