मंदसौर : बकरीद इसी महीने आने को है ऐसे में कई बकरे हजारों रुपयों में बिकते है। लेकिन मध्यप्रदेश के मंदसौर मे सामने आये एक बकरे के भाव सुनकर आपके चेहरे के भाव उड़ सकते है। बकरे में ऐसी कुदरती विशेषता है कि इसके मालिक ने इसकी कीमत 11 लाख रुपये लगाई है।
मंदसौर में सामने आये इस बकरे की कीमत अच्छे अच्छो की जेब ढीली कर सकती है। इसकी एक खास विशेषता के कारण इस बकरे की कीमत इसके मालिक ने 11 लाख रुपये लगाई है। मालिक शकील का दावा है कि बकरे के ऊपर कुदरती रूप से ‘अल्लाह’ और ‘अमजद’ लिखा हुआ है। इसलिए इसकी कीमत लाखों में है। मालिक शकील के अनुसार इस बकरे का नाम कालू है और इसको उन्होंने बचपन से पाला है।

करीब 13-14 महीने की उम्र के बकरे के ऊपर अल्लाह और अमजद लिखे होने से अब तक इसकी बोली साढ़े 5 लाख रुपये तक लग भी चुकी है। लेकिन इस भाव मे बकरे का मालिक उसे बेचने को तैयार नहीं है।

बकरे की इतनी कीमत की खबर सुनकर अब कई लोग शकील के घर के बाहर बकरे को देखने भी पहुंच रहे है। शकील का कहना है कि बक़रीद को लेकर अगर कोई कुर्बानी के लिए भी इस बकरे को लेना चाहता है तो वह इसे बेच सकता है। लेकिन उसे बकरे की कीमत 11 लाख रुपये चुकानी होगी।
