7th Pay Commission : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर आई है। जुलाई महीने में ही महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के मई तक के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि सरकार जल्दी ही महंगाई भत्ते में वृद्धि का ऐलान कर सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फ़िलहाल 7वें वेतन आयोग के अनुसार 17% महंगाई भत्ता मिलता है। कोरोना काल के कारण केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी की तीन क़िस्त पर रोक लगा दी थी। इसमें 1 जनवरी 2020 से 4%, 1 जून 2020 से 3%, 1 जनवरी 2021 से 4% बढ़ोतरी शामिल है। तीनों किस्तों को मिला देने से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता करीब 28% हो जाता है। लेकिन जुलाई 2021 में 3 प्रतिशत की वृद्धि हो जाने से केंद्रीय कर्मचारियों को करीब 31% महंगाई भत्ता मिलेगा। हालांकि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों को सितम्बर माह से मिलेगा। महंगाई भत्ता बढ़ने के कारण केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन भी बढ़कर मिलेगा। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के सचिव शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार जून 2021 के लिए डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है। हालांकि जून के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का आंकड़ा आना बाकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि जून 2021 में महंगाई भत्ता 4% होने की कम ही उम्मीद है क्योंकि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के हिसाब से यह संभव नहीं है। इसलिए सितम्बर माह से केंद्रीय कर्मचारियों को 31% महंगाई भत्ता मिल सकता है। डीए के अलावा भी सितम्बर माह में केंद्रीय कर्मचारियों को कई और फायदे भी मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के कई भत्तों में वृद्धि हो सकती है। इसमें यात्रा भत्ता, शहर भत्ता, भविष्य निधि और ग्रेच्युटी भी शामिल हो सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
