फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा के समीप पिज्जा और बर्गर बनाने वाले एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। रेस्टोरेंट से आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, आग के चलते रेस्टोरेंट के अंदर रखे गैस सिलेंडर भी फट गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि आग लगते वक्त रेस्टोरेंट में कुछ कर्मचारी भी सोए हुए थे, लेकिन आग लगते ही वे उसमें से भाग निकले। इससे सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए गए हैं। इस आग में फायरकर्मी विजय बाल-बाल बच गए। दरअसल, जिस समय वे आग बुझाने में जुटे थे, उसी समय अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, लेकिन उन्होंने जमीन पर लेटकर खुद को बचा लिया। फायर अफसर आर.एस. दहिया ने बताया कि रात दो बजे लगी आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया। इस आग से सभी सुरक्षित हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
