Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ट्विटर ने पेश की पहली अनुपालन रिपोर्ट, 94 शिकायतें मिलीं, 133 URL पर कार्रवाई की

ट्विटर ने पेश की पहली अनुपालन रिपोर्ट, 94 शिकायतें मिलीं, 133 URL पर कार्रवाई की

faridabadnews24By faridabadnews24July 12, 2021No Comments3 Mins Read

माइक्रोब्लॉगिंग मंच ट्विटर को 26 मई से 25 जनू के दौरान 94 शिकायतें मिलीं और उसने इस दौरान 133 यूआरएल पर ‘कार्रवाई’ की। ट्विटर की पहली अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। नए आईटी नियमों के तहत अनुपालन रिपोर्ट जारी करना अनिवार्य है। नए आईटी नियमों को लेकर सरकार के साथ विवाद के बीच अमेरिकी कंपनी ने विनय प्रकाश को भारत में अपना निवासी शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है।

अनुपालन रिपोर्ट भी प्रकाशित की
इन नियमों के तहत ट्विटर ने अपनी पहली अनुपालन रिपोर्ट भी प्रकाशित की है। अपनी भारत पारदर्शिता रिपोर्ट : प्रयागकर्ता शिकायत और अग्रसारी निगरानी, जुलाई, 2021 की रिपोर्ट में ट्विटर ने कहा है कि उसे 94 शिकायतें मिली हैं। 26 मई, 2021 से 25 जून, 2021 के दौरान उसने 133 यूआरएल पर ‘कार्रवाई’ की है। इनमें व्यक्तिगत प्रयोगकर्ताओं की ओर से अदालती आदेश के साथ शिकायतें शामिल हैं।

भारतीय चैनल के जरिये मिली 20 शिकायत
ट्विटर ने कहा कि शिकायत अधिकारी-भारतीय चैनल के जरिये मिली शिकायतों में 20 मानहानि, छह शोषण/दुर्व्यवहार और चार संवेदनशील एडल्ट सामग्री से संबंधित थीं। इसके अलावा तीन शिकायतें निजता के उल्लंघन और एक शिकायत बौद्धिक संपदा के उल्लंघन से संबंधित भी थी। इसके अलावा कंपनी ने ट्विटर खातों को निलंबित करने की अपील करने वाली 56 शिकायतों का भी निपटान किया और उनपर उचित प्रतिक्रिया भेजी गई।

ट्विटर ने 18,385 खातों को निलंबित किया
ट्विटर ने सात खातों को निलंबित करने की शिकायतों विशेष स्थिति के अनुरूप खारिज किया। हालांकि अन्य, खाते निलंबित किए गए। एक अलग श्रेणी- ‘जागरूक डेटाडेटा-निगरानी ’ के तहत ट्विटर ने 18,385 खातों को निलंबित किया। इन खातों को बाल शोषण, अश्लीलता तथा इसी तरह की अन्य सामग्री के लिए निलंबित किया गया। आतंकवाद को प्रोत्साहन देने के आरोप में 4,179 खाते बंद किए गए।

ट्विटर ने कानूनी कवच गंवाया
ट्विटर के भारत में करीब 1.75 करोड़ प्रयोगकर्ता हैं। नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर ट्विटर का भारत सरकार के साथ विवाद चल रहा है। ट्विटर ने भारत में मध्यवर्ती के रूप में अपना कानूनी कवच गंवा दिया है। अब वह प्रयोगकर्ताओं द्वारा किसी तरह की गैरकानूनी सामग्री डालने के लिए जिम्मेदार होगी। ट्विटर ने कहा कि आगे चलकर वह मासिक आधर पर रिपोर्ट प्रकाशित करेगी और इसमें समय के साथ सुधार होगा।

ये कंपनियां भी पेश कर चुकी हैं अनुपालन रिपोर्ट
गूगल, फेसबुक और कू जैसी कंपनियां पहली ही आईटी नियमों के तहत अपनी पहली अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित कर चुकी हैं। फेसबुक ने कहा है कि उसने 15 मई से 15 जून के दौरान 10 उल्लंघन की श्रेणियों में तीन करोड़ सामग्रियों पर ‘कार्रवाई’ की। वहीं इस दौरान इंस्टाग्राम ने नौ श्रेणियों में 20 लाख सामग्री के टुकड़ों पर कार्रवाई की।

133 URLs processed 94 complaints received faridabadnews faridabadnews24 Twitter submits first compliance report
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.