Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फिर बंद किया गया सदर बाजार

फिर बंद किया गया सदर बाजार

faridabadnews24By faridabadnews24July 12, 2021No Comments2 Mins Read

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन पर पुरानी दिल्ली के मशहूर सदर बाजार के एक हिस्से को 13 जुलाई तक बंद कर दिया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सदर बाजार के बाराटूटी चौक से कुतुब रोड तक को बंद करने का आदेश जारी किया। उपमंडलीय दंडाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय के मुतााबिक कोविड-19 नियमों के अनुपालन के लिए बनी टीम ने जांच के लिए सदर का दौरा किया था जहां नियमों का पालन नहीं हो रहा था। आदेश में कहा गया है कि उक्त बाजार तत्काल प्रभाव से अगले आदेश के लिए बंद किया जाए। इससे पूर्व 30 जून को पूर्वी दिल्ली में मुख्य लक्ष्मी नगर बाजार, लाजपत नगर, मंगल बाजार, गांधी नगर बाजार और नांगलोई बाजार को बंद करने का आदेश दिया गया था। जिला प्रशासन ने बाजार संघ को कोविड-19 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। खुलने के संबंध में समीक्षा की जाएगी। नगर निगम और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को सड़क किनारे या अनधिकृत दुकानें नहीं लगने देने के निर्देश हैं। एसडीएम (कोतवाली) अरविंद राणा ने सदर बाजार में बाराटूटी चौक से कुतुब रोड तक को बंद करने का आदेश जारी किया। यहां के दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले और आम लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजार में अधिक संख्या में लोगों के आने से बाजार संघ और दुकानदार कोविड-19 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं।

दिल्ली में कोरोना के 53 मामले, तीन की मौत

राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले साल 15 अप्रैल से सबसे कम हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण दर गिरकर 0.07 फीसद रह गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकंड़ों में यह जानकारी सामने आई। दिल्ली में अब तक संक्रमण के 14,35,083 मामले सामने आ चुके हैं और 14.09 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, दिल्ली में अब तक 25,015 मरीजों की मौत हो चुकी है

faridabadnews faridabadnews24 Sadar Bazar was closed again
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.