फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पार्क ग्रैंडयूरा ग्रेटर फरीदाबाद का एक शिष्टमंडल ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अम्मा हॉस्पिटल के प्रमुख स्वामी निजमृतानन्द से मुलाकात की और सहयोग की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन से पार्क ग्रैंडयूरा में ही कोरोना के प्राथमिक उपचार के लिए कुछ बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, डॉक्टर, नर्स व एंबुलेंस की व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की। स्वामी ने हर परिस्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि संभावित संकट को देखते हुए समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति को सावधान रखने की जरूरत है। इस मौके पर ग्रेफा कंफेडरेशन आफ आरडब्लयूए के प्रधान निर्मल कुलश्रेष्ठ, दीपक मालिक प्रधान पार्क ग्रैंडयूरा, मुकेश जैन, सुरेश भड़ाना, डीएस कौशिक, भगत सिंह दलाल, विंग कमांडर सत्येंद्र दुग्गल (रिटा) आदि मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
