
फरीदाबाद :कोरोना काल में लोगों के स्वस्थ रहने व खुशहाली के लिए शहर के पॉश इलाके सेक्टर-14 में चार माह से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को आयोजित की जा रही रामायण का विधिवत समापन किया गया। सेक्टर-14 की प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रोग्रेसिव पार्क में रामायण विश्राम दिवस का आयोजन धूमधाम से विधि पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमे समाजसेवी आरएस गांधी, सेक्टर की आरडब्लूए के अध्यक्ष वीके मखीजा, उपाध्यक्ष गोबिंद कौशिक व आशु मेहरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जाने माने उद्योगपति आरएस गांधी ने भक्तिमय वातावरण में भजन गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रोग्रेसिव एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंगला, वीएस मिश्रा, राकेश गुप्ता, एन डब्लू जैन, बीड़ी गुप्ता, संजीव मेहरा व उनकी टीम ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वह सब कामना करते हैं कि शहर में सुख शान्ति कायम रहे तथा कोरोना महामारी का प्रकोप पूरी तरह से समाप्त हो।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा उत्साहपूर्वक कीर्तन और भजन किया गया। रामायण के विश्रामदिवस पर प्रोग्रेसिव एसोसिएशन के प्रधान राकेश सिंगला ने भी भजन प्रस्तुत किए। रामायण आरती एवं हनुमान जी की आरती सभी भक्तों द्वारा गाई गयी। भारतीय योग संस्थान एनसीआर की संगठन मंत्री श्रीमती सरला शेरावत ने सभी सदस्यों का मान एवं भक्तों का उत्साह बढ़ाया। भजन-कीर्तन के बाद भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय निवासियों सहित अनेक लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का भरपूर आनंद लिया।
