Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जन्मदिन के दिन हुआ नाबालिग का अंतिम संस्कार, थप्पड़ का बदला लेने को कुल्हाड़ी से किया हमला

जन्मदिन के दिन हुआ नाबालिग का अंतिम संस्कार, थप्पड़ का बदला लेने को कुल्हाड़ी से किया हमला

faridabadnews24By faridabadnews24July 14, 2021No Comments2 Mins Read

मोती बाग इलाके में सोमवार दोपहर कुल्हाड़ी के हमले से घायल 11वीं की 16 वर्षीय छात्रा की देर रात सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी प्रदीप उर्फ प्रवीण को पलवल में अपनी बहन के घर जाकर छिपा था, जहां से साउथ कैंपस थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी ने बताया कि किशोरी से छेड़छाड़ और उसका पीछा करने पर उसके पिता ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए ही उसने किशोरी पर कुल्हाड़ी से वार किया। पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर मोती बाग की किशोरी पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार किया था।  सूचना पर पहुंची साउथ कैंपस थाना पुलिस ने घायल किशोरी के पिता के बयान पर हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। इधर, देर रात किशोरी की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए इंसपेक्टर चंद्रशेखर, इंस्पेक्टर मदन लाल मीणा और एसएचओ साउथ कैंपस की तीन टीम बनाई। इसके बाद आरोपी प्रदीप उर्फ प्रवीण को पलवल स्थित उसकी बहन के घर से पकड़ लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। 

काश, पहले ही पुलिस को बताया होता 

किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी कई माह से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। मना करने पर नहीं माना तो उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसने उनकी बेटी को मार डाला। नाबालिग के पिता का कहना था कि अगर वह समय रहते पुलिस को बता देते तो शायद आरोपी पहले ही पकड़ा जाता और उनकी बेटी आज जिंदा होती।

जन्मदिन पर अंतिम संस्कार

पीड़ित परिवार मूलत: बिहार का रहने वाला है और लंबे समय से मोती बाग इलाके में रह रहा है। यहां किशोरी के पिता दुकान चलाते हैं, जबकि घरेलू सहायिका है। परिवार में अब दो बेटियां और एक बेटा है। किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि उनकी बेटी ने अपने जन्मदिन 13 जुलाई से पहले उससे शादी की बात नहीं मानी तो वह उसे मार देगा। उसने जन्मदिन से एक दिन पहले 12 जुलाई को किशोरी पर हमला कर उसे मार डाला। परिवार को बेटी के जन्मदिन पर ही उसका अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

attacked with an ax to avenge the slap faridabadnews faridabadnews24 Minor's funeral took place on birthday
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.