फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने मंगलवार को रेडक्रॉस भवन से एक पौधा देश के शहीद के नाम मुहिम शुरू की है। जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार व शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने रेडक्रॉस की झंडी दिखाकर इस मुहिम को शुरू किया। इस दौरान रेडक्रॉस सचिव ने कहा कि फरीदाबाद व बल्लभगढ़ के सभी गांवों में “एक पौधा देश के शहीद के नाम” अभियान आरंभ किया गया है। मंगलवार को मानसून की पहली बारिश का भी आगाज हो गया। इसी देखते हुए पौधे स्कूलों के अंदर लगाकर इनकी देखभाल की जाएगी।
