Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Pregnancy Bible लिख फंसी करीना कपूर खान, ईसाई संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा दर्ज कराई शिकायत

Pregnancy Bible लिख फंसी करीना कपूर खान, ईसाई संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा दर्ज कराई शिकायत

faridabadnews24By faridabadnews24July 15, 2021No Comments3 Mins Read

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान की किताब को लेकर अब एक ईसाई संगठन ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। ईसाई संगठन ने करीना कपूर की किताब के टाइटल को लेकर आपत्ति जताई है। अभिनेत्री ने बीते शुक्रवार (9 जुलाई, 2020) को अपनी किताब लॉन्च की थी। इस किताब का टाइटल ‘Pregnancy Bible’ है। किताब के नाम को लेकर अब महाराष्ट्र के बीड में एक ईसाई संगठन ने थाने में करीना कपूर और 2 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि अभिनेत्री की किताब के टाइटल से उनकी तथा उनके समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्पा ओमेगा क्रिश्चन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने इस किताब के नाम पर आपत्ति जताते हुए शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायतकर्ता की तरफ से कहा गया है कि इस किताब के टाइटल में ईसाईयों के पवित्र शब्द ‘बाइबल’ का इस्तेमाल किया गया है। शिंदे ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 295-A के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि शिवाजी नगर थाने ने संगठन की शिकायत तो दर्ज कर ली है लेकिन अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज साईनाथ थॉमब्रे ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा है कि ‘हमें इस संबंध में शिकायत मिली है लेकिन अभी केस दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि यह घटना इस थाना क्षेत्र में नहीं हुई है। मैंने उन्हें मुंबई में यह शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है।’

बता दें कि करीना कपूर की किताब ‘Pregnancy Bible’ लॉन्च होने के बाद से ही विवादों में है। ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड भी इस किताब के टाइटल को लेकर अपनी आपत्ति जता चुका है। बोर्ड के अध्यक्ष डायमंड युसूफ ने कानपुर में एक बैठक के दौरान किताब के टाइटल को लेकर नाराजगी जताते हुए किताब के ऑथर के खिलाफ जल्द ही शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी।

बता दें कि करीना कपूर ने कुछ दिनों पहले इस किताब को लॉन्च करते हुए इसे अपना तीसरा बच्चा बताया था। इसी साल फरवरी के महीने में 40 साल की अभिनेत्री ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। किताब को लॉन्च करने के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कर अपने किताब को प्रोमोट किया था। एक्ट्रेस के मुताबिक इस किताब में इस बात का जिक्र है कि जब वो गर्भवती थीं तब उन्हें शारीरीक और मानसिक तौर पर किस तरह का एहसास हुआ था।

Christian organization filed complaint accusing it of hurting religious sentiments faridabadnews faridabadnews24 Kareena Kapoor Khan caught writing Pregnancy Bible
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.