Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पलवल: बदमाशों ने हथियार के दम पर लूटे 95 लाख, एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े डकैती

पलवल: बदमाशों ने हथियार के दम पर लूटे 95 लाख, एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े डकैती

faridabadnews24By faridabadnews24July 15, 2021No Comments4 Mins Read

पलवल : जिले के इतिहास में पहली बार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक्सिस बैंक में घुसकर मात्र 6 मिनट में करीब 95 लाख रुपये लूट लिए। कुल पांच बदमाश आए। दो बदमाश भागने के लिए बाहर यामाहा मोटरसाइकिल पर खड़े रहे। वारदात के बाद बदमाश सड़क पर हवाई फायर कर फरार हो गए। इसे देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। लोग इतना सहम गए कि वारदात का विरोध करना तो दूर, किसी ने पुलिस तक को फोन नहीं किया। बदमाशों के भागने के बाद बैंककर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।

पुराना जीटी रोड स्थित हुडा सेक्टर-दो मोड़ के नजदीक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में 12:37 बजे हथियार लेकर तीन नकाबपोश बदमाश घुसे। एक बदमाश ने बैंक के गार्ड दुलीचंद को कब्जे में ले लिया। बाकी दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर सभी कर्मचारियों को एक तरफ शांत खड़े रहने की चेतावनी दी। सहमे सभी कर्मचारी एक तरफ खड़े हो गए। बैंक में मौजूद ग्राहक भी डर गए। उनके दो साथी बाहर खड़े रहे।

एक बदमाश हथियार के बल पर कैश काउंटर के कर्मी को साथ ले गया और लॉकर खुलवाए। तब तक उसका साथी हथियार के बल पर बाकी कर्मियों को घेरे रहा। दूसरा बदमाश हथियार के बल पर बैंक के सुरक्षा कर्मी को लेकर प्रवेश द्वार पर तैनात रहा। बदमाश ने लॉकर खुलवाकर उसमें रखे रुपये दो काले रंग के बैगों में भर लिए। इसके बाद कर्मचारी के सहयोग से दोनों बैग लॉकर से बाहर ले आया। उस कर्मचारी को भी धमकाकर अन्य सहकर्मियों के साथ खड़ा किया और एक बैग उठाकर बाहर की ओर भागा। उसने बैग बाहर यामाहा मोटरसाइकिल पर बैठे अन्य दो बदमाशों के हवाले कर दिया। इसके बाद वह दूसरा बैग भी साथियों के पास ले गया। बैग सहित उस बदमाश के बाहर जाते ही अन्य दोनों लुटेरे भी कर्मियों को हथियार दिखाकर बाहर आए। मोटरसाइकिल पर बैठते ही वे हवाई फायरिंग और पटाखे छोड़ते हुए 12:43 बजे फरार हो गए। पूरी वारदात बदमाशों ने मात्र 6 मिनट में अंजाम दी।

पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत का कहना है कि वारदात को सुलझाने के लिए जिले के अपराध जांच शाखा प्रभारियों, साइबर सेल, पलवल के तीनों थानों के प्रभारियों, डीएसपी यशपाल खटाना की टीमें बना दी गई हैं। आसपास के सभी जिलों में सूचना दे दी गई है। इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि बदमाशों से बैंक का कोई कर्मी तो नहीं मिला हुआ था। बैंक की अलमारी में करीब 60 लाख रुपये थे। कुछ कैश काउंटर पर था। कैश के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। बदमाश बल्लभगढ़ की तरफ भागे हैं।

बैंक प्रबंधक ने 112 नंबर पर किया फोन
बैंक प्रबंधक कुनाल ने 12:44 बजे आपातकालीन सेवा 112 नंबर पर वारदात की सूचना दी। मात्र 7 मिनट में पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दो मिनट के अंदर ही शहर थाना और अपराध जांच शाखा प्रभारी के साथ डीएसपी यशपाल खटाना भी पहुंच गए। इनके पांच मिनट के अंदर पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत पहुंचे। सूचना के 10 मिनट के अंदर जिले की सारी पुलिस टीमें एक्सिस बैंक पहुंच गईं।

बैंक के मुख्य द्वार पर भरा है पानी
एक्सिस बैंक के मुख्य द्वार पर इतना अधिक जलभराव है कि अंदर तक आराम से पहुंचना मुश्किल है। यहां तक कि बाइक के फिसलने तक का डर है। इसके बावजूद बदमाश मात्र 6 मिनट में डकैती डालकर फरार हो गए। वैसे आम आदमी को पानी के कारण बैंक के अंदर पहुंचने में ही 10 मिनट तक लग जाते हैं। बैंक के मुख्य प्रवेश द्वार पर एटीएम बूथ भी है। इस कारण भी प्रवेश करने में समय लगता है।

सामने ही है विधायक का घर
दुस्साहिक वारदात का शिकार बने एक्सिस बैंक के ठीक 10 मीटर दूरी पर ही विधायक दीपक मंगला का निवास है। इनके निवास पर भी अक्सर भीड़ रहती है। इसके बावजूद किसी ने न तो बदमाशों के चेहरे देखे और न ही उन्हें पकड़ने का प्रयास किया।

वारदात का घटनाक्रम
12 : 37 – बदमाश बैंक में घुसे
12 : 43 वारदात को अंजाम देकर फरार
12:44 बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी
12 :51 पुलिस बैंक में पहुंची

 

faridabadnews faridabadnews24 Palwal: 95 lakhs looted by miscreants on the basis of weapons robbery in broad daylight in Axis Bank
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.