Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: जारी रहेगी कार्रवाई, खोरी में बिना विरोध 250 मकान ध्वस्त

फरीदाबाद: जारी रहेगी कार्रवाई, खोरी में बिना विरोध 250 मकान ध्वस्त

faridabadnews24By faridabadnews24July 15, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : अरावली की जमीन पर अवैध रूप से बसे खोरी गांव में आखिरकार बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे प्रशासन ने भारी सुरक्षा जाब्ते के बीच तोड़फोेेड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। करीब दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान 250 मकानों को जेसीबी और बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। छिटपुट विरोध को छोड़कर पूरी कार्रवाई शांति पूर्वक चली।

हालांकि मीडिया को घटनास्थल से दूर रखा गया। टूटते आशियानों को देखकर पीड़ित परिवारों की महिलाएं रो पड़ीं और हाथ जोड़कर कार्रवाई बंद करने की अपील करती रहीं, लेकिन इनकी एक नहीं सुनी गई। हालांकि दोपहर सवा बजे बारिश के कारण कार्रवाई रोक दी गई और दस्ता लौट गया। प्रशासन का कहना है कि तोड़फोड़ की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने गत सात जून को स्थानीय प्रशासन को छह सप्ताह के अंदर में गांव में बने करीब दस हजार मकानों को तोड़ने का आदेश दिया था। पालना रिपोर्ट 19 जुलाई को कोर्ट में  पेश की जानी थी। मकानों को स्वत: खाली कर देने की प्रशासन की अपील और पुनर्वास योजना का लाभ देने के बावजूद पांच सप्ताह बीत गए और अधिकतर लोग वहीं जमे थे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की मियाद नजदीक आते देख प्रशासन ने नगर निगम को बुधवार से तोड़फोड़ शुरू करने के आदेश पारित किए।

सुबह छह बजे से ही शुरू हो गई थी हलचल
सुबह छह बजे से ही खोरी के आसपास हलचल शुरू हो गई थी। पुलिस की गाड़ियां पहुंचने के साथ ही तोड़फोड़ दस्ता खोरी की तरफ बढ़ने लगा था। पुलिस ने गांव की तरफ आने वालोें को रोकने के साथ ही दिल्ली से भी वाहनों के प्रवेश को रोक दिया। कार्रवाई के दौरान विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर लोगों को हिरासत में लेने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें भी मौके पर तैनात की गईं।कुछ जगह हल्का विरोध हुआ, लेकिन पुलिस ने शांत करवा दिया।

दस हजार मकानों पर होनी है कार्रवाई
अरावली क्षेत्र में बसे खोरी गांव में करीब 10 हजार मकान हैं। सात जून को सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार और नगर निगम को यहां तोड़फोड़ कर जंगल की जमीन को फिर से जंगल बनाने के आदेश दिए थे।  निगम को छह सप्ताह में तोड़फोड़ की रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए थे। इसे बाद नगर निगम ने गांव में सक्रियता बढ़ा दी थी। निगम की ओर से गांव में मुनादी का काम शुरू किया गया। पुलिस प्रशासन की टीमें लोगों को घर-घर जाकर मकान खाली करने के लिए जागरूक कर रही थीं। मंगलवार को निगम ने खोरी वासियों के लिए पुनर्वास योजना की भी घोषणा की।

लकड़पुर गांव के खोरी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले दिन जितना लक्ष्य रखा था, उसे पूरा कर लिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालना के लिए 19 जुलाई तक का समय है और तब तक कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। बारिश की वजह से कार्रवाई को रोकना पड़ा, लेकिन लगातार जारी रहेगी।
– डॉ. गरिमा मित्तल,  निगमायुक्त फरीदाबाद

 

250 houses demolished in Khori without protest Faridabad: Action will continue faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.