Police Constable Recruitment 2021 : पंजाब पुलिस ने 16 जुलाई 2021 को अपनी वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार पंजाब पुलिस भर्ती के लिए 15 अगस्त 2021 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। Punjab Constable Recruitment 2021 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 25 और 26 सितंबर 2021 को होने वाली परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखने की सलाह दी जाती है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर पंजाब के 4362 रिक्तियां के बारे में जानकारी दी थी, जिनमें 2016 जिला कैडर में और 2346 पंजाब पुलिस के आर्म्ड कैडर में हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “जिला कैडर में 2016 और पंजाब पुलिस के सशस्त्र कैडर में 2346 के साथ कुल 4362 कांस्टेबलों की भर्ती की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। आवेदन फॉर्म जुलाई 2021 के मध्य में लाइव होंगे। नोटिस के अनुसार, 12 वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार पंजाब कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, वे फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे। स्क्रीनिंग क्वालिफाइंग नेचर की होगी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in के माध्यम से 16 जुलाई से 15 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
