Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट जाने में लगेंगे 21 मिनट, गौतमबुद्ध नगर में बुलेट ट्रेन के काम की तैयारी शुरू

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट जाने में लगेंगे 21 मिनट, गौतमबुद्ध नगर में बुलेट ट्रेन के काम की तैयारी शुरू

faridabadnews24By faridabadnews24July 17, 2021No Comments3 Mins Read

गौतमबुद्ध नगर में हाई स्पीड ट्रेन (बुलेट ट्रेन) के काम की तैयारी शुरू हो गई है। बुलेट ट्रेन का दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर गौतमबुद्ध नगर से भी होकर गुजरेगा। इसके लिए जिले में 160.81 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी। 60.19 हेक्टेयर जमीन किसानों से ली जाएगी। बाकी जमीन सरकारी उपलब्ध है। बुलेट ट्रेन का एक स्टेशन नोएडा और दूसरा स्टेशन जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा। इससे जेवर एयरपोर्ट की दिल्ली की कनेक्टिवटी बढ़ जाएगी। दिल्ली से यात्री 21 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। बुलेट ट्रेन के दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर को लेकर एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस परियोजना के लिए जिले में 160.81 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी। इसमें से 60.19 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जाएगी। शेष भूमि सरकारी होगी। उन्होंने बताया कि किसानों से आपसी समझौते के आधार पर जमीन खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम ने बताया कि परियोजना से प्रभावित किसानों को 2013 के जमीन अधिग्रहण कानून के लाभ मिलेंगे। बैठक में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक में किसानों ने भी हिस्सा लिया।

एक्सप्रेसवे के किनारे से जाएगा कॉरिडोर

गौतमबुद्ध नगर में एक्सप्रेसवे के किनारे-किनारे यह कॉरिडोर जाएगा। नोएडा में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और फिर यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे आगरा तक यह कॉरिडोर जाएगा। यही कारण है कि इस परियोजना के लिए 70 प्रतिशत जमीन पहले से ही मौजूद है।

गौतमबुद्ध नगर में होंगे दो स्टेशन

दिल्ली में सराय काले खां से बुलेट ट्रेन चलने के बाद नोएडा में सेक्टर-148 पहला पड़ाव होगा। इसके बाद जेवर एयरपोर्ट में रुकेगी। करीब 62.5 किलोमीटर की यह दूरी करीब 21 मिनट में तय हो जाएगी, जबकि जेवर से आगरा 33 मिनट में पहुंच जाएंगे। प्रयास किया जा रहा है कि एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में ही बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनाया जाए। इस कॉरिडोर पर गौतमबुद्ध नगर ऐसा अकेला जिला होगा, जिसमें दो स्टेशन बनाए जाएंगे।

दिल्ली से वाराणसी चार घंटे में पहुंचेंगे

प्रारंभिक रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली-वाराणसी रूट पर नोएडा सेक्टर-148, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, कन्नौज, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज व भदोही में ट्रेन रुकेगी। इस रूट का आखिरी स्टेशन वाराणसी होगा। दिल्ली से लखनऊ तक 2.5 घंटे और दिल्ली से वाराणसी तक पहुंचने में चार घंटे का समय लगेगा।

चार चरणों में पूरी होगी परियोजना

इस परियोजना को चार चरणों में पूरा करने की तैयारी है। पहला चरण दिल्ली से आगरा, दूसरा चरण आगरा से लखनऊ, तीसरा चरण लखनऊ से प्रयागराज और चौथा चरण प्रयागराज से वाराणसी तक का होगा।

आंकड़ों में परियोजना

लंबाई- 865 किमी

गति- 320 किमी प्रति घंटा

लागत- 1.21 लाख करोड़

faridabadnews faridabadnews24 It will take 21 minutes to go from Delhi to Jewar Airport preparations for bullet train work in Gautam Budh Nagar begin
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.