फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] शहर के सेक्टर 12 लघु सचिवालय कार्यालय स्थित व परसौनी कला स्थित वसुमता अनाथालय में तमकुहीराज तहसील सेवरही ब्लॉक अंतर्गत मठिया श्रीराम के निवासी व फरीदाबाद में पत्रिकारिता जगत में लेखनी व सामाजिक कार्य के अलावा आंदोलनकारी पत्रकार के रूप में अपना नाम व पहचान के रूप में जाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी मोहन तिवारी पत्रकार ने अपने जन्म दिन के खास मोके पर उसे यादगार बनाने के लिए बारिश में भीगते हुए 60 किलोमीटर पहुचकर पडरौना परसौनी कला स्थित वसुमता अनाथालय में अनाथ बच्चों को फल व मिठाई बाटकर अपना जन्म दिन मनाया है। परसौनी कला स्थित वसुमता अनाथालय में लगभग दर्जन भर से ऊपर रहने वाले बच्चों व वहां के संस्थान के सभी मौजूद लोगों ने पत्रकार मोहन तिवारी को जन्मदिन मना कर उन्हें बधाई दिया। इस अवसर पर पत्रकार मोहन तिवारी के इस नेक कार्य को देखते हुए जिले के मौजूद कुछ पत्रकारो ने पूछा कि इस नेक काम के पीछे क्या उद्देश्य है तो पत्रकार मोहन तिवारी ने कहा आज 18 जुलाई को मेरा जन्म दिन है इस अवसर पर वह अनाथलाय के अनाथ बच्चों को फल व मिठाई बाटकर अपना जन्मदिन को यादगार बनाना चाहते है उन्होंने कहा कि इन अनाथ बच्चों के चेहरे पर खुशी मुझे बहुत सकून देता है, समाज के सभी लोगों को आगे आकर अनाथ बच्चों के लिए कुछ नेक करना चाहिए जिससे समाज मे अच्छा संदेश जाता है और गरीब अनाथलाय के बच्चों को कुछ उपहार स्वरूप भेट हो जाता है। आपको बता दें मोहन तिवारी पत्रकार आये दिन पत्रकारो के साथ हो रहे अभद्रता व उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते रहते है और उनकी हक की लड़ाई भी लड़ते है साथ ही सामाजिक कार्य को बढ़कर करते रहते है ताकि बाकी लोग भी उनके नेक कार्य को देख कर आगे आये। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी सहित दर्जनों भर से ऊपर बच्चे मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
