Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वह रात को फिर आशिक के घर जा पहुंची, शादी कर ली, 15 साल की लड़की कोर्ट ने पिता को सौंपी

वह रात को फिर आशिक के घर जा पहुंची, शादी कर ली, 15 साल की लड़की कोर्ट ने पिता को सौंपी

faridabadnews24By faridabadnews24July 19, 2021No Comments2 Mins Read

यमुनानगर :  हरियाणा के यमुनानगर में प्रेम-प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, 15 साल की लड़की के परिजनों ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि बेटी को एक लड़का भगा ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को बरामद किया और उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसके बयान लेने व मेडिकल टेस्ट कराने की कोशिश की। मगर, लड़की ने मना कर दिया और कोर्ट में युवक के खिलाफ भी बयान नहीं दिए। इससे केस में पोक्सो एक्ट की धारा नहीं लग पाई हालांकि, लड़की के भविष्य को देखते हुए कोर्ट ने उसे उसके पिता के हवाले कर दिया। उसके बाद रात को लड़की फिर घर से उसी युवक के पास पास पहुंच गई। पुलिस फिर उसे लेकर आई। लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज करा रखी थी, इसलिए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लड़की को उसके पिता के हवाले किया। यमुनानगर के सिटी जगाधरी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि, लड़की नाबालिग है और उससे शादी रचाने वाले युवक के खिलाफ लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने कहा था कि, राजू नाम का शख्स लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है। बताया जाता है कि, युवक ने लड़की को अपने घर पर रखा। यहां तक कि ब्याह भी कर लिया। जबकि, वो अभी तकरीबन 15 साल की ही है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि 2 बार लड़की मेडिकल कराने से मना कर चुकी है। उसने अपने साथ बलात्कार की बात भी नहीं कही। हालांकि, आरोपी राजू को चाइल्ड मैरिज एक्ट की धारा जोड़कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला जगाधरी क्षेत्र का है, जहां के निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी

faridabadnews faridabadnews24 got married She again went to Aashiq's house at night the court handed over the 15-year-old girl to the father.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.