Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली एयरपोर्ट पर अगले साल से 50 हजार ज्यादा यात्री भरेंगे उड़ान

दिल्ली एयरपोर्ट पर अगले साल से 50 हजार ज्यादा यात्री भरेंगे उड़ान

faridabadnews24By faridabadnews24July 19, 2021Updated:July 19, 2021No Comments2 Mins Read

दिल्ली एयरपोर्ट से जल्द ही अभी से 50 हजार अधिक यात्री प्रतिदिन सफर कर पाएंगे। यहां से करीब 20 फीसदी अधिक उड़ानें रवाना होंगी। दरअसल एयरपोर्ट पर चौथा रनवे बनाने का काम अंतिम चरण में है। एयरपोर्ट प्रशासन सूत्रों की मानें तो अगस्त में इसका ट्रायल होगा। इसके बाद सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल इसे शुरू करने की योजना है। चौथा रनवे शुरू होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट चार रनवे वाला देश का पहला एयरपोर्ट होगा। कोरोना महामारी से पहले दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना करीब 1300 उड़ानें आवाजाही करती थीं। इनमें करीब दो लाख से अधिक यात्री सफर करते थे। फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन रनवे हैं और सभी चालू हैं। नया रनवे बनने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यहां से रोजाना करीब 1700 से अधिक उड़ानें आवाजाही करेंगी और यात्रियों की संख्या बढ़कर 2.50 लाख से अधिक हो जाएगी, जिससे लोगों को फायदा मिलेगा। 

विमानों को इंतजार नहीं करना होगा
कई बार दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक बढ़ने और तीनों रनवे के व्यस्त होने पर यहां से रवाना होने और उतरने वाली उड़ानों को इंतजार करना पड़ता था। खासकर कोहरे के दिनों में विमान का हवा में लगने वाला समय कम होगा। इससे यात्रियों के 15 मिनट की बचत होगी। फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन रनवे (11/29, 10/28 और 09/27) हैं। रनवे संख्या 11/29 के ठीक सामने 4,400 मीटर लंबा चौथे रनवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

क्या है कैट थ्री बी तकनीक
आईजीआई पर रनवे 09/27 को छोड़कर बाकी दोनों रनवे पर कैट थ्री बी युक्त तकनीक हैं। कैट थ्री बी कोहरे में विमानों के लिए मददगार तकनीक है। इसमें रनवे पर ऐसे उपकरण लगे होते हैं जो कोहरे में विमान को सुरक्षित लैंडिंग में मदद करते हैं। इसके लिए पायलट को भी विशेष प्रशिक्षण लेना होता है। नए रनवे में कैट थ्री बी तकनीक होगी।

क्यों महत्वपूर्ण है यह तकनीक
देश के करीब 58 फीसदी पायलट घने कोहरे के दौरान विमान लैंड या टेक-ऑफ कराने में दक्ष नहीं हैं। इसके लिए एक विशेष प्रशिक्षण लेना होता है। कैट-थ्री-बी प्रशिक्षण हासिल करने वाले पायलट महज 50 मीटर की विजिबिलिटी में विमान को लैंड और 125 मीटर की विजिबिलिटी पर टेक-ऑफ करा सकते हैं। देश में ऐसे पायलटों की संख्या लगभग 4400 है, जबकि कुल पायलट लगभग 7500 हैं।

50 thousand more passengers will fly at Delhi airport from next year faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.