लुधियाना : जालंधर बाइपास नजदीक अमन नगर के रहने वाले एक 25 वर्षीय नौजवान ने रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उक्त घटना जस्सियां रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर हुई बताई जा रही है। नज़दीक के लोगों को जब इस घटना का पता लगा तो उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल पर इस बारे सूचित किया। घटना बारे पता लगते ही थाना जी. आर. पी. की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान एडवोकेट बलदीप सिंह गिल के रूप में से है। पुलिस ने मौके ’से कुछ दस्तावेज़ भी बरामद किए गए हैं। जांच अफ़सर ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद लाश परिवार को सौंप दी है। फ़िलहाल पिता के बयान पर धारा 174 के तहत कार्यवाई की गई है। नौजवान की तरफ से यह कदम क्यों उठाया गया है फ़िलहाल इसी कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
