Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गरीब परिवारों को हर महीने करीब 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं फ्री दे रही सरकार : दुष्यंत चौटाला

गरीब परिवारों को हर महीने करीब 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं फ्री दे रही सरकार : दुष्यंत चौटाला

faridabadnews24By faridabadnews24July 20, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया है कि कोरोना काल में हरियाणा सरकार गरीबों की हमदर्द बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्रदेश के लाखों गरीब परिवार न तो दिहाड़ी पर जा पाए और न ही छोटी-मोटी नौकरी पर, ऐसे में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के माध्यम से उनके घर-द्वार तक लगातार पांच किलो गेहूं प्रति सदस्य पहुंचाया जा रहा है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य में करीब 27 लाख परिवारों को अनाज मुफ्त दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर माह गरीब परिवारों को करीब 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं वितरीत हो रहा है, अगर चालू माह जुलाई की बात करें तो इस माह में प्रदेश के 27,04,846 राशन कार्ड धारकों को करीब 60,391 मीट्रिक टन गेहूं वितरित किया जा रहा है। डिप्टी सीएम, जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि कोरोना के संक्रमण के कारण पिछले वर्ष मार्च माह में पूरे देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक जैसे की सड़क पर रहने वाले, कूड़ा उठाने वाले, फेरी वाले, रिक्शा चालक, प्रवासी मजदूर आदि को खाने की समस्या का सामना न करना पड़े, इसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब हितैषी सोच के मद्देनजर अप्रैल 2020 से ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ शुरू की गई। इसमें एएवाई (गुलाबी कार्ड), बीपीएल (पीला कार्ड) व ओपीएच (खाकी कार्ड) धारकों को पांच किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य मुफ्त उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने बताया कि यह अनाज पूर्व में चल रही ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के तहत राशन कार्ड पर मिलने वाले तय कोटे के अतिरिक्त वितरित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना से कुछ हालात सुधरने पर उद्योग-धंधे चलने के कारण उक्त योजना नवंबर 2020 तक चलाई गई और कोरोना सकंट के बीच सरकार ने इस योजना के तहत गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि इस साल फिर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ मई 2021 से दोबारा शुरू कर दी गई ताकि गरीब व्यक्ति भूखा न सोए, इस योजना की समयावधि को दिवाली तक बढ़ा दिया गया है, यानि मुफ्त राशन नवंबर 2021 तक मिलता रहेगा उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पहले से ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम,2013 के तहत एएवाई (गुलाबी कार्ड) बीपीएल (पीला कार्ड) व ओपीएच (खाकी कार्ड) धारकों को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आटा, बाजरा, चीनी, नमक, सरसों तेल उनकी पात्रता के अनुसार उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत इन श्रेणी के कार्ड धारकों को पांच किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य प्रति माह जो मुफ्त उपलब्ध करवाया जा रहा है उससे गरीब तबके के लोगों को बहुत लाभ हुआ है।

faridabadnews faridabadnews24 Government is giving free about 60 thousand metric tonnes of wheat to poor families every month: Dushyant Chautala
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.